राहुल गांधी को था मां की हत्या का डर इसलिये सोनिया नहीं बनीं पीएम

rahul-sonia gandhi
नयी दिल्ली। कांग्रेस युवराज राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के बेटे है। उन्हें डर था कि उनकी पिता और दादी की तरह उनकी मां भी विरोधियों के निशाने पर ना आ जाएं और उनकी भी हत्या कर दी जाये। इसलिए 2009 में उन्होंने अपनी मां सोनिया गांधी को प्रधानमंत्री बनने नहीं दिया।

ये दावा किया है पूर्व विदेश मंत्री कुंवर नटवर सिंह ने। नटवर सिंह के मुताबिक साल 2004 में सोनिया गांधी ने अपने बेटे राहुल गांधी के कड़े एतराज के बाद प्रधानमंत्री बनने से इंकार कर दिया। राहुल ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उनको डर था कि अगर वह पद स्वीकार लेती हैं तो उनके पिता और दादी की तरह उनकी भी हत्या कर दी जाएगी।

आपको बता दें कि गांधी परिवार के दोस्त माने जाने वाले सिंह ने 2008 में कांग्रेस छोड़ दी थी। नटवर सिंह ने दावा किया है कि अंतरात्मा की आवाज के कारण सोनिया ने इससे मना नहीं किया बल्कि एक समय वह प्रधानमंत्री पद संभालने के बारे में कह चुकी थीं।

चार दीवारी के अंदर के फैसले

एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में सिंह ने दावा किया कि कांग्रेस अध्यक्ष अपनी बेटी प्रियंका गांधी के साथ 7 मई को उनके आवास पर आयीं थी और उनसे निवेदन किया कि वो इस घटना का जिक्र अपनी किताब में न करें। वन लाइफ इज नॉट इनफ : एन आटोबायोग्राफी' शीर्षक वाली किताब जल्द ही बाजार में आने वाली है। जिसमें नटवर सिंह ने लिखा है कि ‘राहुल अपनी मां के प्रधानमंत्री बनने के पूरी तरह खिलाफ थे। उन्होंने कहा कि उनके पिता और दादी की तरह उनकी हत्या कर दी जाएगी।

राहुल के एतराज के बारे में प्रियंका ने उन लोगों को वाकिफ कराया। नटवर सिंह ने यह भी खुलासा किया कि 1991 में प्रधानमंत्री के तौर पर सोनिया की पहली पसंद तत्कालीन उपराष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा थे, लेकिन बाद में राष्ट्रपति बने शर्मा ने अपने खराब स्वास्थ्य के कारण इस पेशकश को ठुकरा दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+