Sikkim Avalanche: सिक्किम में कुदरत का कहर, JCB से हटा रहे बर्फ, 27 को बचाया गया, दिल दहला देने वाला VIDEO
हिमस्खलन होते ही मौके पर चीखपुकार मच गई। लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। 7 लोगों की अब तक जानें जा चुकी हैं।

Sikkim Avalanche: सिक्किम के नाथू ला पहाड़ी दर्रे में आज यानी मंगलवार को कुदरत के कहर आने से कई लोगों की जानें चली गईं। भारी हिमस्खलन होने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस घटना में अब तक 7 लोगों की मौत हो गई। खबर है कि यहां 150 से अधिक पर्यटक बर्फ में फंस गए हैं। बताया जा रहा है कि 27 लोगों को बचा लिया गया है। जिनमें से 7 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भेज दिए गए हैं।
भारतीय सेना के सैनिकों ने गंगटोक-नाथुला रोड पर बचाव अभियान चला रहे हैं। हिमस्खलन होने के तुरंत बाद राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। लोगों को बाहर निकालने की कोशिश जारी है। अब तक 27 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। भारी संख्या में सेना के जवान मौजूद हैं। लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
Recommended Video

वीडियो में देखा जा रहा है कि बचाव अभियान में जुटे जवान जेसीबी की मदद से बर्फ को हटाने का प्रयास कर रहे हैं। भारी संख्या में लोग मौजूद हैं। फौरा से बर्फ को हटा रहे हैं। साथ ही बर्फ में दबे लोगों को वहां से निकाल रहे हैं। कई लोगों के वहां फंसने की आशंका है। हिमस्खलन होने के बाद पर्यटक वहां बर्फ में दब गए। लोगों की निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
बता दें कि लगभग दोपहर 12:20 बजे गंगटोक को नाथुला दर्रे (Nathula Pass) से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर 15वें माइल में हिमस्खलन हुआ। कम से कम 7 लोगों ने नजदीकी सैन्य अस्पताल में बचाए जाने के बाद दम तोड़ दिया। मरने वालों में चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा भी शामिल है। बचाव और निकासी अभियान अब भी जारी है। नाथुला दर्रा चीन की सीमा पर स्थित है और अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण एक प्रमुख पर्यटन स्थल है।
पर्यटकों ने खतरे की सीमा को पार किया: एसपी
स्थानीय समाचार के मुताबिक, गंगटोक के एसपी आईपीएस तेनजिंग लोडेन लेप्चा पुलिस स्रोत के बारे में बताया गया है कि जोखिम को 13वें मील तक जाने की अनुमति थी लेकिन वे जबरन 15वें मील तक पहुंच गए जहां यह घटना घटी।
यह भी पढ़ें- Sikkim avalanche: हिमस्खलन क्या है? नाथुला के पास आई बड़ी आपदा












Click it and Unblock the Notifications