टेरर फंडिंग मामले में NIA ने कर्नाटक में 16 जगहों पर की छापेमारी, कट्टरपंथी संगठनों के लिए भेजा जा था रहा धन

आतंकियों को फंडिग करने के मामले में एनआईए ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए कर्नाटक में 16 जगहों पर छापेमारी की है।

miainkarnatka

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को कर्नाटक के साउथ हिस्‍से के 16 अलग-अलग स्थानों पर पर छापेमारी की। ये छापेमारी आतंकियों को फंडिग मामले को लेकर की गई थी। एनआईए के अधिकारियों ने बताया कि ये संपत्तियां देश भर में प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़े कार्यकर्ताओं की बताई जा रही हैं।

एनआई के अधिकारियों ने बताया कि में विश्‍वसनीय सूत्रों से ये सूचना मिली थी कि खाड़ी देशों से धन कर्नाटक में आतंकवाद से संबंधित गतिविधियों में शामिल कट्टरपंथी संगठनों का समर्थन करने के लिए भेजा जा रहा है।

कर्नाटक की 16 जगहों पर एनआईए की टीम ने मारे छापे

एनआईए की टीम ने कर्नाटक के दक्षिणी जिलों में अलग- अलग 16 स्‍थानों पर ये सुराग मिलने के बाद तलाशी अभियान ली ये तलाशी बंटवाल, उप्पिनंगडी, वेनूर और बेलथांगडी सहित विभिन्न क्षेत्रों में तलाशी के लिए छापेमारी की गई। जिन संपत्तियों पर छापेमारी की गई उनमें कई घर, दुकानें और एक अस्पताल शामिल हैं।

छापेमारी में मिले हैं ये अहम सुराग

एनआईए के अधिकारी पैसे के लेन-देन से संबंधित डिजिटल साक्ष्य को हासिल करने में सक्षम थे। एनआईए के अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी में मिले ये डिजिटल साक्ष्‍य जो इन गैरकानूनी गतिविधियों का समर्थन करने वाले वित्तीय नेटवर्क को उजागर करने में महत्वपूर्ण होगा।

मार्च महीने से की जा रही है ये जांच

बता दें ये पहली बार नहीं हैं जब राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने आतंक संबंधी गतिविधियों के संबंध में कर्नाटक के दक्षिण क्षेत्र के जिलों में ये तलाशी ली है। साल 2023 की शुरुआत में मार्च महीने में एनआईए एजेंसी ने ऐसी आतंकी गतिविधियों के लिए फंडिंग कहा से हो रही है इसकी पहचान करने के लिए इसी तरह के ऑपरेशन शुरू किए थे। जिसके बाद छापेमारी की।

जानें ये जांच क्‍यों है अहम

बता दें जांच एजेंसी एनआईए ने ये जांच 12 जुलाई, 2022 को बिहार में एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले की प्रतिबंधित संगठन पीएफआई की कथित साजिश से जुड़े एक मामले से भी जुड़ी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+