नेशनल हेराल्ड मामला: सोनिया-राहुल की पेशी आज, कोर्ट छावनी में तब्दील
नई दिल्ली। आज कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी की पटियाला कोर्ट में नेशनल हेराल्ड मामले में तीन बजे पेशी है जिसके लिए कोर्ट को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
इसके लिए दिल्ली पुलिस ने विशेष सुरक्षा गार्ड (एसपीजी) की मदद ली गई है और कोर्ट परिसर में करीब 16 कैमरे लगाए गए हैं। कोर्ट के अंदर मीडिया वालों को भी आने की मनाही है, उनके लिए भी एक खास व्यवस्था की गई है।
सोनिया-राहुल की पेशी आज, कोर्ट छावनी में तब्दील
मालूम हो कि न्यायालय ने नेशनल हेराल्ड मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी की शिकायत पर शनिवार (19 दिसंबर) को सोनिया और राहुल को अदालत में पेश होने के आदेश दिए हैं।
सोनिया-राहुल पर स्वामी ने लगाए संगीन आरोप
स्वामी का कहना है कि यंग इंडिया लिमिटेड द्वारा एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड के अधिग्रहण में धोखाधड़ी की बात कही है। यंग इंडिया लिमिटेड में सोनिया और राहुल की 38-38 प्रतिशत हिस्सेदारी है।













Click it and Unblock the Notifications