National Girl Child Day Wishes: 'बेटा अंश तो बेटी वंश है', राष्ट्रीय बालिका दिवस पर भेजें ये खास संदेश
National Girl Child Day Wishes: आज पूरा देश राष्ट्रीय बालिका दिवस मना रहा है। बेटियों को उनके अधिकार, उनके सम्मान और मान को बताने के लिए हर साल 24 जनवरी को 'राष्ट्रीय बालिका दिवस' मनाया जाता है।

इस खास दिन को सफल बनाने में आप भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। बस आज आप खूबसूरत संदेशों को अपनों को भेजकर उन्हें इस दिन का महत्व समझाएं। इसलिए हम यहां पर लाए हैं कुछ खास संदेश जिन्हें आप अपने मित्रों, रिश्तेदारों को भेजें और इस दिन को सक्सेसफुल बनाएं।
यहां पढ़ें दिल छू लेने वाले संदेश
- 'बेटा भाग्य से होता है,पर बेटियां सौभाग्य से होती हैं', राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं।
- 'बेटा अंश है तो बेटी वंश है', राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं।
- बेटा आन है तो बेटी शान है,लक्ष्मी का वरदान है', राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं।
- लड़की से घर रौशन है, लड़कियां ही आंगन की रोशनी है, राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं।
- घर की बेटी को प्यार, सम्मान और अनंत अवसर मिले, राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं।
- प्रत्येक लड़की की ताकत बढ़े, वो खूब बढ़े और आगे बढ़े, राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं।
- लड़कियों को सशक्त बनाना सिर्फ एक लक्ष्य नहीं है; यह एक बेहतर दुनिया बनाने के लिए जरूरी है। राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं।
- लड़कियां वीरता की प्रतीक है, कलछी चलाएं तो बनाएं रोटी, राकेट चलाएं तो कहलाएं कल्पना, राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं।
- सपने देखने वाली एक लड़की दुनिया बदल सकती है। आइए हर लड़की के सपनों को पूरा करें, राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं।
- "लड़कियां सिर्फ भविष्य नहीं हैं, वे ही वर्तमान हैं' आइए उनके सपनों को पूरा करने में उनकी मदद करें, राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं।
- लड़कियां ज्योति हैं, जिनके घर-आंगन जगमगाता है। राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं।
- इन्हें मत तोड़ो यहीं हमारी शान हैं, ब़ेटी की रक्षा-सुरक्षा सभी का मान हैं , बेटी से ही हमारा घर परिवार हैं, बेटियां खूब़सूरती की पहचान हैं, राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं।
- महकते शाम का महताब हैं बेटी, राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं।
- बेटा सूरज तो बेटी रोशनी है, राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं।
- बेटी घर की चांदनी, बेटी ही आकाश, राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं।












Click it and Unblock the Notifications