National Girl Child Day 2024: राष्‍ट्रीय बालिका दिवस का क्या है इंदिरा गांधी से कनेक्शन? जानिए महत्व

National Girl Child Day History: 'बेटे भाग्य से और बेटियां सौभाग्य से मिलती हैं' लेकिन हमारे देश में आज भी कुछ लोगों के घरों में कन्या के पैदा होने पर गम मनाया जाता है और जन्म होने से पहले ही उन्हें कोख में मार देने की कोशिश की जाती है। बेटियों को उनके अधिकार, मान और सम्मान के बारे में बताने के लिए ही हर साल 24 जनवरी को 'राष्‍ट्रीय बालिका दिवस' मनाया जाता है।

National Girl Child Day 2024

राष्‍ट्रीय बालिका दिवस का इतिहास

आज के दिन का देश के पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से भी खास रिश्ता है। जो कि नारी शक्ति का पर्याय थीं। इंदिरा गांधी ने आज ही के दिन साल 1966 में पहली बार प्रधानमंत्री के रूप में कर्यभाल संभाला था। वो महिला सश्क्तिकरण की जीती जागती मिसाल थी, इसलिए इस दिन को 'राष्ट्रीय बालिका दिवस' के रूप में मनाया जाता है।

क्या है उद्ददेश्य?

  • बालिकाओं के अधिकारों के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना।
  • बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के महत्व पर लोगों को जागरूक करना।
  • बेटियां बोझ नहीं वरदान हैं का महत्व लोगों को समझाना।

बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए तरह-तरह की स्कीम

आपको बता दें कि एक आंकड़े के मुताबिक देश में महिलाओं की स्थिति पहले से बेहतर हुई है। आज भारत की राष्ट्रपति एक महिला हैं तो वहीं देश की आर्थिक कमान यानी कि वित्त मंत्रालय भी एक महिला संभाल रही है। भारत सरकार और राज्य सरकारें बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए तरह-तरह की स्कीम चला रही हैं, जिसमें सुकन्या समृद्धि योजना, बालिका समृद्धि योजना, CBSE Udaan और लाडली लक्ष्मी योजना जैसी स्कीम शामिल हैं।

बेटी पढ़ती है तो पूरा समाज आगे बढ़ता है

कहते हैं कि एक बेटा जब पढ़ता -लिखता है तो घर-परिवार आगे बढ़ता है लेकिन जब एक बेटी पढ़ती-लिखती है तो पूरा समाज आगे बढ़ता है। आज के दिन लोगों को यही समझाने की कोशिश की जा रही है।

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी एक खास दिन पर Twitter पर लिखा है कि 'राष्ट्रीय बालिका दिवस पर, हम बालिकाओं की अदम्य भावना और उपलब्धियों को सलाम करते हैं। हम सभी क्षेत्रों में प्रत्येक बालिका की समृद्ध क्षमता को भी पहचानते हैं। वे परिवर्तन-निर्माता हैं जो हमारे देश और समाज को बेहतर बनाते हैं। पिछले दशक में, हमारी सरकार एक ऐसे राष्ट्र के निर्माण के लिए कई प्रयास कर रही है जहां हर लड़की को सीखने, बढ़ने और पनपने का अवसर मिले।'

National Girl Child Day 2024

सीएम योगी ने भी दी शुभकामनाएं

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस खास दिन पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए लिखा है कि 'राष्ट्रीय बालिका दिवस' की प्रदेशवासियों एवं समूची मातृशक्ति को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं! बेटियां ईश्वर की अमूल्य कृति एवं राष्ट्र की गौरवशाली संस्कृति, संस्कार व परंपराओं की वाहक हैं।हम उनके हितों की रक्षा और भविष्य की सुरक्षा हेतु पूर्ण रूप से संकल्पित हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+