बिहार: तीसरी कक्षा की पुस्तक में छापा उल्टा तिरंगा, एक महीने बाद पकड़ में आई गलती
गया। बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई जाने वाली पुस्तक के प्रकाशन में भी लापरवाही की मामला सामने आया है। प्रकाशकों ने कक्षा तीन में पढ़ाई जाने वाली एक पुस्तक पर राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा छाप दिया है। जिसके बाद अब शिक्षा विभाग ने प्रकाशक की गलती बताकर पल्ला झाड़ लिया है। जिला सर्व शिक्षा अभियान के प्रमुख यूके सिंह ने बताया, "यह गलती प्रकाशक और प्रिंटर की तरफ से हुई है, संबंधित अधिकारियों को गलत किताबें वापस लाने और सही किताबें बच्चों को देने का निर्देश दिया गया है।

दरअसल पर्यावरण और हम भाग-1 विषय की पुस्तक तीसरी कक्षा के बच्चों के लिए प्रकाशित की गयी है. पुस्तक के बैक कवर पर राष्ट्रगान छपा है। राष्ट्रगान के बायीं ओर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा छापा गया है। प्रकाशक ने इस किताब में छपे झंडे में हरे रंग की जगह पर केसरिया और केसरिया की जगह पर हरे रंग की पट्टी लगा दी गयी है। किताब के बंटे हुए एक महीने से अधिक हो गया है। इस गलती पर ना तो प्रकाशक की नजर गई और ना ही शिक्षा विभाग की।
इस पुस्तक का प्रकाशन राज्य शिक्षा शोध प्रशिक्षण परिषद बिहार पटना के लिए बिहार स्टेट टेक्स्ट बुक पब्लिसिंग कारपोरेशन लि. पटना ने किया है। निदेशक प्राथमिक शिक्षा, मानव संसाधन विकास विभाग बिहार सरकार ने इसे स्वीकृति दी है। इस प्रकाशन की कमेटी में कई बडे अधिकारी, लेखक और विशेषज्ञ शामिल हैं। लेकिन इतनी बड़ी गलती पर किसी की भी नजर नहीं गई। इसे अप्रूव कर बाजार में बेचने के लिए जारी करवा दी।
मामले के सामने आने के बाद गया जिले के सर्व शिक्षा अभियान के प्रमुख यूके सिंह ने बताया, संबंधित अधिकारियों को गलत किताबें वापस लाने और सही किताबें बच्चों को देने का निर्देश दिया गया है। जल्द ही इस गलती को सुधार लिया जाएगा।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications