Creators Award: RJ रौनक ने क्या कहा कि हंसी ना रोक पाए PM मोदी, ठहाकों से गूंजा भारत मंडपम, देखें Video
आरजे रौनक (बउआ) को पीएम मोदी ने भारत मंडपम में पुरुष वर्ग में नेशनल क्रिएटर अवॉर्ड से सम्मानित किया। इस मौके पर मंच पर आरजे ने खास अंदाज में पीएम मोदी धन्यवाद दिया। आरजे ने पीएम के सामने अपने जिस अंदाज में बात की उसे सुनकर भारत मंडपम में मौजूद हस्तियों के साथ पीएम खुद हंस पड़े।
प्रधानमंत्री ने मंच से कहा, "आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है, लेकिन मैं पहली बार देख रहा हूं कि यहां मौजूद पुरुष भी तालियां बजा रहे हैं-पीएम मोदी मैं उन सभी बेटियों को बधाई देता हूं जिन्हें आज पुरस्कार से सम्मानित किया गया है...मुझे आप सभी पर बहुत गर्व है। मैं देश और दुनिया की महिलाओं को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।"

पीएम ने मंच से गैस पर सब्सिडी का जिक्र करते हुए कहा कि गैस सिलेंडर की कीमत 100 रुपये कम कर दी गई है। पीएम ने कहा, "अगले कुछ दिनों में लोकसभा के चुनाव होने जा रहे हैं लेकिन ये कार्यक्रम उसके लिए नहीं है...मैं आपको गारंटी देता हूं कि अगले शिवरात्रि पर मैं ही ऐसा कार्यक्रम करूंगा।"
#WATCH | Delhi: At the first ever National Creators Award, Prime Minister Narendra Modi presents the Most Creative Creator-Male award to RJ Raunac (Bauaa) at Bharat Mandapam. pic.twitter.com/Lae2L8ABNx
— ANI (@ANI) March 8, 2024












Click it and Unblock the Notifications