बोले 83 वर्षीय फारूक अब्दुल्ला -'कोरोना की वजह से बीवी को Kiss तक नहीं कर पाता'
Farooq Abdullah says 'can't even kiss my wife' because of Coronavirus: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) अगर अपने तल्ख बयानों के लिए जाने जाते हैं तो वहीं वो काफी विनोदप्रिय भी हैं। अक्सर कई इवेंट में फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) ऐसा कुछ कर जाते हैं जिसे सुनकर लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो जाते हैं। ऐसा ही एक नजारा रविवार को भी लोगों के सामने तब आया जब वो एक किताब विमोचन समारोह में पहुंचे थे।
Recommended Video

दरअसल समारोह में कोरोना महामारी पर बोलते हुए 83 वर्ष के फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) ने कहा कि इस बीमारी की वजह से लोग हाथ मिलाने और गले मिलने में कतराते हैं। आज कोई किसी से मिल नहीं पा रहा है, आलम तो ये है कि आज मैं अपनी पत्नी को किस भी नहीं कर पाता हूं, यकीन मानिए जब से यह महामारी आई है तब से मैंने अपनी पत्नी का चुंबन तक नहीं लिया है। गले लगने का तो सवाल ही नहीं है जबकि दिल ऐसा करना चाहता है, मैं बिलकुल सही कह रहा हूं। (देखें Video)
इस महामारी का अंत जल्द हो: फारूक अब्दुल्ला
उनके इतना कहते ही वहां मौजूदा लोग ठहाके लगाकर हंस पड़े। इसके साथ ही फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) ने कहा कि मैं ऊपर वाले से दुआ करता हूं कि इस महामारी का अंत जल्द हो, अब तो वैक्सीन आ गई है और लोगों को जल्द से जल्द से इस बीमारी से छुट्टी मिले।
कश्मीर के लोकप्रिय नेताओं में गिने जाते हैं फारूक अब्दुल्ला
गौरतलब है कि फारूक अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के तीन बार मुख्यमंत्री रहे हैं और कश्मीर के लोकप्रिय नेताओं में गिने जाते हैं, सियासी बातें छोड़कर अगर फारूक अब्दुल्ला की फैमिली की बात की जाए तो कहा जा सकता है कि उनके परिवार में एक मिनी हिंदुस्तान बसता है, फारुख अब्दुल्ला खुद मुस्लिम हैं, जबकि पत्नी मौली ईसाई धर्म से संबध रखती हैं। बताते चलें कि फारुक अब्दुल्ला सातवीं लोकसभा (1980-82) में चुनकर पहली बार संसद की सीढ़ियों पर अपना कदम रखा और तब से सियासी सफर जारी है, शेख अब्दुल्ला, फारुख अब्दुल्ला के पिता हैं और उन्हें 'कश्मीर का शेर' के उपाधी से नवाजा गया था।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications