पीएम मोदी के लिए राष्ट्र पहले, कृषि कानूनों चुनाव से कोई लेना-देना नहीं: साक्षी महाराज

लखनऊ, 21 नवंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कृषि कानूनों को निरस्त करने की घोषणा के बाद विपक्ष इस फैसले को चुनाव से जोड़कर देख रहा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि आगामी विधानसभा चुनाव के डर से केंद्र सरकार ने तीन कृषि कानूनों को वापस लिया। कांग्रेस के इस आरोप पर बीजेपी सांसद साक्षी महाराज का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बिलों (कृषि कानूनों) का चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है। पीएम मोदी के लिए, राष्ट्र पहले आता है।

Recommended Video

    Farm Laws Repeal: Kalraj Mishra और Sakshi Maharaj बोले- फिर आ सकते हैं कानून | वनइंडिया हिंदी
    Sakshi Maharaj

    बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने आगे कहा, 'बिल आते हैं, उन्हें निरस्त किया जाता है, वे वापस आ सकते हैं, उन्हें फिर से तैयार किया जा सकता है। मैं पीएम को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने बिल के ऊपर राष्ट्र को चुना और गलत इरादों को झटका दिया।' बीजेपी सांसद ने आगे कहा, 'पाकिस्तान जिंदाबाद, खालिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाने वालों के मंसूबों पर पीएम मोदी ने बहुत अच्छा प्रहार किया है। सांसद ने कहा कि तथाकथित किसानों के अपवित्र गठजोड़ के मंच से 'पाकिस्तान जिंदाबाद, खालिस्तान जिंदाबाद' जैसे अपवित्र नारे लग रहे थे। साक्षी महाराज ने दावा किया कि अगले साल 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा 300 से ऊपर सीटें आएंगी। बिल का चुनाव से कोई लेना देना नहीं है।

    यह भी पढ़ें: बंगाल की हार के बाद यूपी में जोखिम नहीं लेना चाहते मोदी, जानिए शाह-नड्‌डा- राजनाथ को क्यों मिली जिम्मेदारी

    'दोबारा आ सकता है कृषि कानून': राज्यपाल कलराज मिश्र
    राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि सरकार ने कृषि कानूनों को किसानों को समझाने का प्रयास किया। कोशिश की सकारात्मक पक्ष किसानों को समझा देंगे, लेकिन किसान आंदोलित थे। अंत में सरकार को यह लगा कि कानून वापस लेकर फिर दोबारा कानून इस संबंध में अगर बनाने की जरूरत पड़े तो किया जाएगा। कलराज मिश्रा ने बयान उत्तर प्रदेश के भदोही में दिया। इससे पहले बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा, बिल आते जाते रहते हैं। सरकार दोबारा फिर से कृषि कानून बना सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+