दिल्ली के आसपास इलाकों में गर्मी का कहर, NASA ने साझा की चौंकाने वाली तस्वीर, देखें 'हीट आइलैंड्स'

पूरे देश में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। लोगों का भीषण गर्मी से जीना दूभर है। भारत-पाकिस्तान के कई इलाकों में अरबों लोग गर्मी की भट्टी में तप रहे हैं।

नई दिल्ली, 16 मई: पूरे देश में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। लोगों का भीषण गर्मी से जीना दूभर है। भारत-पाकिस्तान के कई इलाकों में अरबों लोग गर्मी की भट्टी में तप रहे हैं। भारत के लिए अप्रैल 122 वर्षों में सबसे गर्म रहा। वहीं मई में भी भीषण गर्मी का दौर है। इस बीच अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने दिल्ली के आसपास इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी की तस्वीरें ली हैं। ये तस्वीरें बेहद चौंकाने और डराने वाली हैं।

दिल्ली में जमीन के तापमान की तस्वीर ली

दिल्ली में जमीन के तापमान की तस्वीर ली

नासा जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (NASA JPL) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से यह तस्वीर 13 मई को साझा की गई थी। नासा के इकोस्ट्रेस (ECOSTRESS) उपकरण ने पांच मई की मध्यरात्रि के करीब दिल्ली में जमीन के तापमान की तस्वीर ली। यह तस्वीर भारत में चल रही हीटवेव को लेकर विशेष रूप से प्रासंगिक है। नासा के अनुसार, दिल्ली के शहरी 'हीट आइलैंड्स' और आसपास के गांवों में तापमान 102 डिग्री फारेनहाइट (39 डिग्री सेल्सियस) तक पहुंच गया है, जबकि आसपास के इलाकों में तापमान लगभग 40 डिग्री फारेनहाइट ठंडा था।

Recommended Video

    Weather Update: Heat Wave के बीच इन राज्यों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया Alert | वनइंडिया हिंदी
    भारत और पाकिस्तान प्रचंड गर्मी की चपेट में

    भारत और पाकिस्तान प्रचंड गर्मी की चपेट में

    NASA JPL की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, मार्च के मध्य से भारत और पाकिस्तान लगातार प्रचंड गर्मी की चपेट में है। जिसके चलते कई लोगों की मौत हो रही है। साथ ही आग लगी में भी काफी इजाफा हुआ है। इससे अधिक वायु प्रदूषण और कम कृषि उत्पादन हुआ है। वैज्ञानिकों का अनुमान बताते हैं कि अभी कोई भी राहत नहीं मिलने वाली है। बता दें कि नासा ने यह तस्वीर में भीषण गर्मी के कहर को बहुत विस्तार और आसानी से समझने के लिए पोस्ट किया है। यह पोस्ट भारत में चल रही हीटवेव को लेकर एक अलर्ट है।

    भीषण गर्मी से कई लोगों की मौत

    भीषण गर्मी से कई लोगों की मौत

    इस डरावनी तस्वीर को नासा ने ट्विटर पर एक कैप्शन के साथ साझा किया है। जिसमें लिखा है कि शहर अक्सर ग्रामीण इलाकों की तुलना में अधिक गर्म होते हैं। नासा के इकोस्ट्रेस उपकरण द्वारा स्पेस स्टेशन पर ली गई यह तस्वीर दिल्ली और उसके आस-पास 'हीट आइलैंड्स' को दिखाती है, जिसमें रात के समय का तापमान 102 डिग्री फारेनहाइट है। भारत-पाकिस्तान में सैकड़ों लोगों की हीटवेव से मौत हो गई। साथ ही पक्षियों में भी लू लग रही है।

    गर्म हवाओं ने किया जीना दुश्वार

    गर्म हवाओं ने किया जीना दुश्वार

    बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भीषण गर्मी की चपेट में है। हालात यह है कि दोपहर 12 बजे के बाद लोगों का घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो जाता है। बढ़ता पारा और झुलसा देने वाली गर्म हवाओं ने जीना दुश्वार कर दिया है। चिलचिलाती धूप और हीटवेव की वजह से दिल्ली में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड टूट रहे हैं। रविवार को दिल्ली का पारा 49 डिग्री के पार पहुंचा गया। इससे पहले शनिवार को दिल्ली का तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया था।

    राहत मिलने की संभावना

    राहत मिलने की संभावना

    मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया था, जो इस साल अब तक का ज्यादा रहा। वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हालांकि आने वाले दिनों में गर्मी से कुछ राहत की उम्मीद की जा सकती है, क्योंकि आईएमडी ने रविवार को धूल भरी आंधी या गरज के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+