MP के मंत्री नरोत्तम मिश्रा का तंज- 'अभी देश में दो लोग व्हीलचेयर पर हैं, एक मार के डर से और एक हार के डर से'

MP के मंत्री नरोत्तम मिश्रा का तंज- ''अभी देश में दो लोग व्हीलचेयर पर हैं, एक मार के डर से और एक हार के डर से''

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने व्हीलचेयर के बहाने सीएम ममता बनर्जी और मुख्तार अंसारी पर तंज कसा है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा, देश में फिलहाल अभी दो ही व्हीलचेयर ज्यादा फेमस है और दो ही लोग व्हीलचेयर पर हैं। एक मार के डर से व्हीलचेयर पर है एक यहां (बंगाल) हार के डर से व्हीलचेयर पर है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा, ''दो व्हीलचेयर बहुत मशहूर है, एक आज बांदा, उत्तर प्रदेश पहुंच गया, पंजाब से। एक व्हीलचेयर पर यहां भी है। एक हार के डर से व्हीलचेयर पर और एक मार के डर से व्हीलचेयर पर है। बड़ी विचित्र स्थिति में व्हीलचेयर है इस समय।''

,

Recommended Video

    West Bengal election: Narottam Mishra का व्हीलचेयर के बहाने Mamata Banerjee पर तंज | वनइंडिया हिंदी

    अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर नरोत्तम मिश्रा ने अपने इस बयान का वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा है, ''आजकल देश में दो व्हीलचेयर बड़ी चर्चा में है। एक उत्तर प्रदेश में मुख्तार अंसारी की व्हीलचेयर, जो मार के डर से व्हीलचेयर पर है। दूसरी बंगाल में ममता बनर्जी दीदी की व्हीलचेयर, जो हार के डर से व्हीलचेयर पर हैं।'' सोशल मीडिया पर नरोत्तम मिश्रा ने का ये बयान वायरल हो रहा है।

    बता दें कि पंजाब से 07 अप्रैल को मुख्तार अंसारी यूपी की बांदा जेल में सुबह 4.30 बजे पहुंचा है। मुख्तार अंसारी हाल ही में जब कैमरे में कैद हुआ था तो वो व्हीलचेयर पर था। लेकिन बांदा जेल में पहुंचने के बाद मुख्तारी अंसारी अपनी बैरक नंबर 15 तक वो पैदल ही चल कर गया था। ये जानकारी जेल अधिकारियों ने दी है।

    वहीं सीएम ममता बनर्जी को नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान पैर में चोट लग गई थी। जिसके बाद उन्होंने दावा किया था कि उनपर चार से पांच लोगों ने हमला किया है। चोट लगने के बाद 3-4 दिन ममता बनर्जी अस्पताल में रही थीं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+