PM मोदी ने किया दुनिया के सबसे बड़े ऑफिस का उद्घाटन, जानिये क्या है सूरत डायमंड बोर्स की खासियत...
Surat Diamond Borse: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गुजरात में सूरत डायमंड बोर्स का उद्घाटन किया, जो दुनिया की सबसे बड़ी कार्यालय इमारत है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि सूरत डायमंड एक्सचेंज अंतरराष्ट्रीय हीरे और आभूषण कारोबार के लिए दुनिया का सबसे बड़ा और आधुनिक केंद्र होगा।
चलिये जानते हैं सूरत के डायमंड बोर्स की खासियत के बारे में...
बताते चलें कि अगस्त के महीने में डायमंड रिसर्च एंड मर्केंटाइल सिटी का हिस्सा इस इमारत को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा दुनिया की सबसे बड़ी कार्यालय इमारत के रूप में मान्यता मिली थी।

सूरत डायमंड बोर्स का निर्माण फरवरी 2015 में शुरू हुआ और 2022 में खत्म हुआ। लगभग 3,500 करोड़ रुपये की लागत से बनी ये इमारत 67 लाख वर्ग फीट जगह में फैली हुई है और इसमें लगभग 4,500 हीरा व्यापार कार्यालयों को रखने की क्षमता है।
35.54 एकड़ के भूखंड पर निर्मित मेगास्ट्रक्चर में नौ ग्राउंड टावर और 15 मंजिल हैं, जिसमें 300 वर्ग फुट से 1 लाख वर्ग फुट तक के कार्यालय स्थान हैं। नौ आयताकार टावर एक केंद्रीय रीढ़ से जुड़े हुए हैं। इस इमारत को इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आईजीबीसी) से प्लैटिनम रैंकिंग प्राप्त है।
खासतौर से अरबपति हीरा व्यापारी और किरण जेम्स के निदेशक वल्लभभाई लखानी ने अपना 17,000 करोड़ रुपये का कारोबार डायमंड बोर्स में ट्रांसफर कर दिया है और अपने कर्मचारियों के रहने के लिए एक मिनी-टाउनशिप भी बना रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के सूरत को शानदार सौगात दी। पीएम ने आज इंटीग्रेटेड टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन किया। बता दें कि सूरत एयरपोर्ट को मॉडर्न लुक देने का मकसद शहर को दुनिया का सबसे बड़ा डायमंड हब बनाना है। पीएम मोदी ने जिस डायमंड बोर्स का उद्घाटन किया,ये हीरे आभूषण कारोबार का दुनिया में सबसे बड़ा केंद्र होगा। इसे कच्चे और पॉलिश्ड हीरे के ग्लोबल सेंटर के तौर पर विकसित किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications