पीएम मोदी ने दो वर्ष पूरे होने पर वॉल स्‍ट्रीट जनरल से की 'मन की बात'

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो वर्ष पूरे होने के मौके पर अमेरिका के लीडिंग न्‍यूजपेपर वॉल स्‍ट्रीट जनरल को एक खास इं‍टरव्‍यू दिया है। इस इंटरव्‍यू में पीएम मोदी ने कई अहम प्‍वाइंट्स पर बात की है। उन्‍होंने देश की अर्थव्‍यवस्‍था के साथ ही दिसंबर में अपनी चौंका देने वाली पाकिस्‍तान यात्रा के साथ ही अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा का जिक्र भी किया है।

इकॉनमी और मोदी सरकार

यह इंटरव्‍यू में वॉल स्‍ट्रीट जनरल के एडिटर इन चीफ गेरार्ड बेकर ने लिया था।पीएम मोदी ने इस इंटरव्‍यू में उम्‍मीद ज़ताई है कि संसद में जीएसटी बिल पास होगा। पीएम के मुताबिक सरकार के पास राज्‍यसभा में बहुमत न होने की वजह से बिल अटका है।

अर्थव्‍यवस्‍था को बदलने के लिए कई तरह के सुधार

उन्‍होंने कहा कि अर्थव्‍यवस्‍था को बदलने के लिए कई तरह के सुधार किए जा रहे हैं। विदेशी निवेश बढ़ाने के लिए कई उपाय किए जा रहे हैं लेकिन अभी बहुत कुछ करना है। श्रम नियमों में सुधार के साथ ही पब्लिक सेक्‍टर को नजरअंदाज न करने की बात कही।

पढ़ें-दो वर्षों में इन 10 विवादों ने भी खूब किया मोदी सरकार को परेशान

क्‍यों गए थे पाकिस्‍तान

पीएम मोदी ने इस इंटरव्‍यू में अपनी दिसबंर में हुई पाकिस्‍तान यात्रा के बारे में भी बात की।उन्‍होंने इंटरव्‍यू में अपनी लाहौर यात्रा को उनकी ओर से लिया गया फैसला बताया। पाक के साथ संबंध सुधारने की पहल पीएम मोदी ने शपथ ग्रहण समारोह से शुरू कर दी थी।

सार्क के सभी राष्‍ट्राध्‍यक्षों को इनवाइट किया

पीएम मोदी ने कहा कि इस वजह से ही उन्‍होंने सार्क के सभी राष्‍ट्राध्‍यक्षों को इनवाइट किया था। पीएम मोदी भारत की ही तरह अपने आसपास के देशों का भी भला चाहते हैं। पीएम ने साफ कर दिया कि आतंकवाद के खिलाफ नीति पर कोई समझौता नहीं होगा।

पढ़ें-BJP कहे जरा मुस्कुरा दो, Congress बोली दो साल, बुरा हाल

ओबामा और पीएम मोदी की दोस्‍ती

पीएम मोदी ने इस इंटरव्‍यू में अपनी आगामी अमेरिकी यात्रा का भी जिक्र किया।पीएम मोदी ने बताया कि जिस समय वह न्‍यूक्लियर समिट में भाग लेने अमेरिका गए थे राष्‍ट्रपति ओबामा ने उन्‍हें खुद इनवाइट किया था।पीएम ने कहा उनकी और ओबामा की दोस्‍ती ऐसी है कि वह एक हक के साथ एक-दूसरे से कुछ भी कह लेते हैं।

पीएम मोदी ने अपने लिए एक गर्व का मौका करार दिया

अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करने के मौके को पीएम मोदी ने अपने लिए एक गर्व का मौका करार दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि जब से केंद्र में बीजेपी की सरकार आई है भारत की इंटरनेशपनल लेवल पर एक अलग छवि बनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+