नरेंद्र मोदी ने कहा सोनिया और राहुल खिसिया गए हैं बस चले तो मुझे 10-15 चाटें मार दें

नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस की सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी पर एकसाथ निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने पिछले 60 सालों में देश की जनता के साथ जा कुछ भी किया है। अब वहीं देश की जनता उन्हें वोट के तौर पर लोक सभा चुनाव 2014 में सूत समेत लौटा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का सिर्फ एक मकसद रह गया है कि 'मोदी को कैसे रेाका जाए।' कांग्रेस को देश की नहीं मोदी की परवाह है। बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी झांसी में पहुंचे तो एक बार फिर उनके निशाने पर सोनिया और राहुल गांधी ही रहे। झांसी में जनता को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि अब तक हुई वोटिंग साफ बताती है कि मां और बेटे की सरकार अब चली गई है। मोदी ने राहुल पर भी हमला बोलते हुए कहा कि राहुल लगातार झूठ बोल रहे हैं। इशारों इशारों में मोदी ने सोनिया गांधी के सलाहकार अहमद पटेल पर भी वार किया। मोदी ने कहा कि राहुल जिस तरह से अपनी रैलियों मे झूठ बोलते हैं उससे यही लगता है कि मां के सलाहकार उन्हें झूठा भाषण लिख कर देते हैं। कांग्रेस के साथ एसपी -बीएसपी पर भी मोदी खासे हमलावर रहे।
सोनिया और राहुल पर जमकर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि राहुल के भाषण लिखकर देने वाले मां के सलाहकारों से उनकी नहीं बनती है, इसलिए उनसे झूठे भाषण पढ़वाए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के झांसी और फतेहपुर में रैलियों को संबोधित करते मोदी ने कहा, कि राहुल गांधी के भाषण कॉमेडी होते हैं। मोदी ने कहा कि आपने कपिल शर्मा का टीवी सीरियल देखा होगा। वह बंद हो जाएगा, और उसकी जगह मनोरंजन के लिए टीवी पर कांग्रेसी नेताओं के भाषण दिखाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें राहुल गांधी पर हंसी और शर्म आती है।
कांग्रेस पर पलटवार करते हुए मोदी ने कहा कि राहुल, प्रियंका समेत उनकी मां सोनिया गांधी मेरे जो भी बातों का तर्क देती हैं मुझे उस पर शर्म नहंी आती है बल्कि अब मुझे हंसी आने लगी है। मोदी ने बड़े ही मजाकिया अंदाज में कहा कि मां-बेटे की सरकार ने भारत को तोड़ने का प्रयास किया है न कि जोड़ने का। देश की जनता चुनाव परिणामों के द्वारा मां-बेटे को सबक सिखाएगी। नरेंद्र मोदी ने अपने चुनावी संबोधन में कहा कि यहां के किसानों के हाथ में कलम की जगह बंदूकें थमा दी गई हैं। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा की सरकार दिल्ली में आर्इ तो किसानों के हाथ में कलम होगा। उन्होंंने कहा कि सरकार की लापरवाही के चलते यहां नदियां रहने के बावजूद भी किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलता है। ये हमारे किसान और देश का दुर्भाग्य है।


Click it and Unblock the Notifications
