प्रधानमंत्री की मां की खुद बनाई पेंटिंग लेकर खड़ी थी लड़की, काफिला रुकवा कर PM ने ली तस्वीर, बच्ची से की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को शिमला में आयोजित गरीब कल्याण कार्यक्रम में शामिल हुए।

शिमला, 31 मई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को शिमला में आयोजित गरीब कल्याण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत 10 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों को 21 हजार करोड़ रुपये जारी किए।

Recommended Video

    PM Modi in Shimla: कांग्रेस पर PM का कैसा बड़ा प्रहार? | Garib Kalyan Sammelan | वनइंडिया हिंदी
    काफिला रुकवा कर PM ने ली तस्वीर, बच्ची से की बात
    Photo Credit:

    शिमला के रिज मैदान में कार्यक्रम आयोजित की गई थी। मैदान की ओर जाने वाली सड़क पर पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए दर्शकों से खचाखच भीड़ भरी थी। भीड़ के बीच अनु नाम की एक लड़की पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी की तस्वीर लिए खड़ी थी।

    पीएम ने पूछा, कितने दिन लगे पेंटिंग बनाने में

    तस्वीर देखते ही पीएम मोदी ने अपनी काफिला रुकवा दी। कार से उतरकर लड़की से मिलने गए। पीएम मोदी ने लड़की से उसका नाम पूछा? आप कहां रहती हैं? इस पेंटिंग को बनाने में आपको कितने दिन लगे? लड़की ने प्रधानमंत्री को बताया कि वह शिमला की रहने वाली है और उसने एक दिन में पेंटिंग बनाई है। लड़की ने कहा कि उसने खुद पीएम की एक तस्वीर बनाई थी जो उसे उपायुक्त कार्यालय के माध्यम से भेजी गई है।

    शिमला में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत की। पीएम मोदी ने देश भर के जन प्रतिनिधियों से सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में प्रतिक्रिया मांगी। प्रधान मंत्री कार्यालय के अनुसार, सम्मेलन का प्रयास सरकारी कार्यक्रमों की पहुंच और वितरण को और अधिक कुशल बनाना है ताकि देश के नागरिकों के जीवन को आसान बनाया जा सके।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+