मोदी ने कहा देश खाया अब एमपी को खाने के लिये भूखी है कांग्रेस

भोपाल। महाकाल के मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित भाजपा की रैली में पीएम प्रत्‍याशी नरेंद्र मोदी ने चुनाव के युद्ध का बिगुल फूंका और कांग्रेस के खिलापु हुंकार भरी। उन्‍होंने कांग्रेस पार्टी पर जबर्दस्‍त वार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की जनता की भूखी है। देश के कई राज्‍यों को पहले ही खा चुकी है, अब मध्‍य प्रदेश पर नजरे गढ़ाये हुए है। एमपी वासियों अगर आपने कांग्रेस को वोट दिया, वो वह आपको भी खा जायेगी।

अपने भाषण में उन्‍होंने सबसे पहले भाजपा के संस्‍थापक पं. दीन दयाल उपाध्‍याय को श्रद्धांजलि दी और कहा कि आगामी चुनावों में भाजपा की जीत ही उनके लिये सच्‍ची श्रद्धांजलि होगी। उन्‍होंने कहा कि शिवराज सिंह ने मध्‍य प्रदेश को पिछले 10 साल में लाकर जहां खड़ा कर दिया है, वहां तक कांग्रेस सपने में भी नहीं ला सकती थी।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस बार-बार इंक्‍ल्‍यूसिव ग्रोथ शब्‍द का इस्‍तेमाल कर रही है। जहां-जहां जनता ने भाजपा को सेवा का मौका दिया, वहां-वहां सर्वांगीण विकास हुआ। वहां अनपढ़, गरीब, किसानों, नौजवानों, वृद्धों समेत हर व्‍यक्ति को सरकारी सुविधाओं का लाभ मिला। आज अगर दिल्‍ली की सरकार को यह सब देखकर तनाव हुआ है, तो इसका श्रेय शिवराज सिंह चौहान को जाता है।

संबोधन से पहले मोदी ने वरिष्‍ठ नेता लाल कृष्‍ण आडवाणी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। मोदी ने अपने भाषण में कहा कि दिल्‍ली की सरकार मध्‍य प्रदेश की प्रगति में बाधा डालने वाला और कोई नहीं बल्कि दिल्‍ली की सल्‍तनत है। जब भी शिवराज सिंह कोई नया प्रोजेक्‍ट लेकर दिल्‍ली जाते हैं, तो केंद्र सरकार उस पर अमल करने के बजाये खटाई डालने का काम करती है।

उन्‍होंने कहा कि सरदार सरोवर बांध पर गेट लगाने के प्रोजेक्‍ट पर दिल्‍ली की सल्‍तनत उस पर परमीशन नहीं दे रही है। अगर बांध पर गेट लगा दिये जायें तो सिर्फ मध्‍य प्रदेश को ही कम से कम 800 मेगावॉट बिजली मिले। यानी यहां की यहां बिजली संकट छूमंतर हो जाये, लेकिन यह दिल्‍ली सरकार नहीं चाहती, क्‍योंकि यहां भाजपा का शासन है। मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार सिर्फ कांग्रेस शासित राज्‍यों को आगे बढ़ाने में लगी हुई है। एनडीए शासित राज्‍यों के साथ सौतेला व्‍यवहार किया जाता है।

कांग्रेस नहीं खड़े करेगी उम्‍मीदवार

इस साल मध्‍य प्रदेश, दिल्‍ली, राजस्‍थान, छत्‍तीसगढ़ और फिर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस चुनाव लड़ने वाली नहीं है, बल्कि सीबीआई चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस ने सीबीआई को हथियार बनाकर भाजपा पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। हिन्‍दुस्‍तान पर जितना जुल्‍म कांग्रेस कर रही है, हिन्‍दुस्‍तान उसका हिसाब जरूर चुकता करेगा।

मोदी ने कहा- महात्‍मा गांधी ने एक स्‍वच्‍छ भारत का सपना देखा था। उनका सपना पूरा करने के लिये भारत को कांग्रेस मुक्‍त भारत बनाना होगा। कांग्रेस मुक्‍त यानी भ्रष्‍टाचार से मुक्‍त, परिवारवाद की सत्‍ता से मुक्‍त, बेटे-दामाद के करप्‍शन से मुक्‍त... अब हम सभी मिलकर देश के प्रत्‍येक पोलिंग बूथ को कांग्रेस से मुक्‍त बनायेंगे। मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस मुक्‍त भारत ही महात्‍मा गांधी को सच्‍ची श्रद्धांजलि होगी। इसके लिये पूरे देश को एकजुट होकर एनडीए को वोट करना होगा।

<center><center><center><center><center><center><iframe width="100%" height="450" src="//www.youtube.com/embed/OUb-ShPkW6I" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center></center></center></center></center></center>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+