जब नरेंद्र मोदी ने कहा 'मैं तुम्हारे साथ हूं'
नई
दिल्ली। आमतौर पर देखा जाता है कि प्रधानमंत्री से मिलना कोई आसान बात नहीं है लेकिन नरेंद्र मोदी ऐसे बिल्कुल नहीं है। मोदी ने अभी तक अपने सभी पार्टी नेताओं, सांसदों, मंत्रियों, पार्टी महासचिवों समेत अन्य सभी पीएमओ के अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी पहचान बता भी दी है और उनकी पहचान जान भी ली है। मोदी ने सभी अधिकारियों से मिलने के बाद एक बात साफ कर दी है कि 'न तो
वह
खाएंगे
और
न
ही
खाने
देंगे।'
id="toptextpromo">
प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी की सबसे बड़ी चिंता यही है कि जब भारत सरकार के अंतर्गत इतने लोग काम कर रहे हैं तब भी कोई योजना या फिर कोई कार्य सहीं समय में क्यों नहीं पूरा होता है। मोदी ने इस बात पर काफी देर तक मंथन किया और अंतत: नतीजे तक आ ही गए। उन्हें पता चला कि जो भी नौकरशाह तैनात होते हैं वे नेताओं या फिर मंत्रियों के दबाव में ही अपना पूरा कार्यकाल बिता देते हैं। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>नरेंद्र
मोदी ने नौकरशाहों से मुलाकात करते हुए कहा है कि 'वो डरे नहीं और अपना काम करें। मोदी ने सभी नौकरशाहों को पर्याप्त सुरक्षा दी जाने की भी बात कही है।' सभी मंत्रालयों और विभागों के 77 सचिवों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सामूहिक बैठक कर मोदी ने उनसे कहा कि वे सुझाव देने या किसी मुद्दे को सुलझाने में उनके हस्तक्षेप के लिए सीधे उनसे फोन या ईमेल से संपर्क करें।











Click it and Unblock the Notifications