18 जून को सौ बरस की हो जाएंगी पीएम मोदी की मां 'हीराबेन', गिफ्ट में मिलेगा खास तोहफा

नई दिल्ली, 16 जून। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी अपनी मां के काफी करीब हैं। हर बार वो अपने जन्मदिन पर अपनी मां का आशीर्वाद लेने घर जाते हैं इसलिए 18 जून का दिन पीएम मोदी के लिए निजी तौर पर काफी अहम है क्योंकि इस दिन उनकी मां 'हीराबेन' 100 वर्ष की होने जा रही हैं, जो कि अपने आप में बड़ी ही खास बात है।

18 जून को सौ बरस की हो जाएंगी पीएम मोदी की मां

18 जून को सौ बरस की हो जाएंगी पीएम मोदी की मां

इसलिए राज्य के लोगों की मांग को देखते हुए गांधीनगर के मेयर हितेश मकवाना ने ऐलान किया कि गांधीनगर की एक सड़क का नाम मां हीराबेन के नाम पर होगा। ये राज्यवासियों की ओर से पूज्यनीय मां के लिए जन्मदिन का तोहफा होगा।

Recommended Video

    PM Modi अपनी मां के 100वें बर्थडे पर मां के नाम पर रखेंगे सड़क का नाम | वनइंडिया हिंदी |*News
    गांधीनगर की इस सड़क का नाम होगा 'पूज्य हीराबा मार्ग'

    गांधीनगर की इस सड़क का नाम होगा 'पूज्य हीराबा मार्ग'

    इस बारे में एक अधिकारिक बयान जारी किया गया है , जिसमें कहा गया है कि 'रायसन पेट्रोल पंप से 80 मीटर की सड़क का नाम "पूज्य हीराबा मार्ग" रखने का फैसला लिया गया है।'

    संघर्ष, त्याग, तपस्या का उदाहरण हैं 'हीराबेन'

    संघर्ष, त्याग, तपस्या का उदाहरण हैं 'हीराबेन'

    बयान में कहा गया है कि 'हीराबेन का पूरा जीवन संघर्ष, त्याग, तपस्या, प्रेम, करुणा, समर्पण और सेवा से भरा हुआ है, वो आज भी एक सरल और सादा जीवन जीतीं हैं, जबकि उनका बेटा देश का प्रधानमंत्री है, वो लोगों के लिए मिसाल हैं, उनसे लोगों को बहुत कुछ सीखना चाहिए इसलिए उनके नाम पर सड़क का नाम रखने का फैसला हुआ है।'

    पीएम मोदी भी गुजरात जा सकते हैं

    पीएम मोदी भी गुजरात जा सकते हैं

    आपको बता दें कि 18 जून को पीएम मोदी भी अपनी मां से मिलने के लिए गुजरात पहुंच सकते हैं तो वहीं उनके होमटाउन वडनगर में मां हीराबेन के लिए एक धार्मिक आयोजन भी हुआ है। आपको बता दें कि हीराबेन अपने छोटे पंकज मोदी के साथ रहती हैं। उनका जन्म 18 जून 1923 को हुआ था।

    मां हीराबेन की फिटनेस कमाल की

    मां हीराबेन की फिटनेस कमाल की

    भले ही हीराबेन सौवें बरस में प्रवेश करने जा रही हों लेकिन उनकी फिटनेस कमाल की है। वो आज भी अपने सारे काम स्वयं करती हैं और किसी पर निर्भर नहीं हैं, वो एक संयमित जीवन जीतीं हैं, उन्हें स्वस्थ देखकर खुद डॉक्टर भी हैरान हैं। वो नपा-तुला भोजन करती हैं और पूजा-पाठ में ध्यान लगाती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+