शपथ समारोह के दौरान नरेंद्र मोदी को देखें कुछ इस अंदाज में

साईं सुमन अपने पारंपरिक व वेस्टर्न लुक को मिलाकर बेहतरीन कपड़े डिजायन करने को लेकर काफी मशहूर हैं। इसलिये नरेंद्र मोदी के लिए खासतौर पर साईं को ही चुना गया क्योंकि गुजरात से अपनी मिट्टी की खुशबू लिये नरेंद्र मोदी अपने कपड़ो में भी अपनी परंपरा को झलकता हुआ देखना चाहते थे। नरेंद्र मोदी आज तक अपने परिधान को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं और उनकी वेश भूषा उनके व्यक्तित्व को निखारने में हमेशा ही आगे रही है।
21 मई को नरेंद्र मोदी अपने प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे और इस मौके पर उन्हें देखने लाखों लोग जमा होंगे। ऐसे में नरेंद्र मोदी की पोशाक देखने को सभी बेहद व्याकुल हैं। देश को संभालने वाले मोदी जी को आखिर अपने ऊपर भी तो उतना ही ध्यान देना होगा जिनता देश के बदलाव पर।
तो आइये देखते हैं नरेंद्र मोदी जी की डिजायनर ड्रेस की एक झलक

नरेंद्र मोदी जी का कोट
ये है नरेंद्र मोदी जी का कोट, मोदी जी को हल्के रंगों से बेहद प्यार है। यूं भी नेताओं को हमेशा ही सफेद रंग के कपड़ों में देखा गया है लेकिन सफेद से हटकर ये रंग मोदी जी के ऊपर काफी फबेगा।

बटन में कमल का फूल
अब कमल के साथ हैं तो कपड़ों पर भी तो कमल की छाप होनी ही चाहिए। ये देखिये मोदी जी की पोशाक पर टंके हुए बटन जिनमें कमल के फूल की छाप है।

पूरी ड्रेस
देखिये कुछ इसी अंदाज में नज़र आएंगे मोदी जी अपने शपथ समारोह के दौरान।

नरेंद्र मोदी जी के कपड़ो से झलकता उनका व्यक्तित्व
नरेंद्र मोदी जी के कपड़ों से हमेशा ही उनका व्यक्तित्व निखर के सामने आते है। मोदी जी को हमेशा से ही ऐसे ही परिधानों में देखा गया जो कि टिपिकल नेताओं के टाइप के ना होते हुए भी बेहद प्रभावशाली रहे।

पारंपरिक परिधान के शौकीन हैं मोदी जी
गुजरात के मोदी जी को अपने कपड़ों से खुद को अपने क्षेत्र से जुडा़ हुआ महसूस करना चाहते हैं। वो हमेशा ही ऐसे कपड़े पहनते हैं जो कि प्रभावशाली होने के साथ ही परंपरावादी लुक भी रखते हैं।












Click it and Unblock the Notifications