नरेंद्र मोदी की ड्रीम कैबिनेट में 21 मंत्री शामिल!

नई दिल्‍ली। नरेंद्र मोदी 26 मई को शाम 6 बजे राष्‍ट्रपति भवन में देश के 14वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। कयास लगाया जाना शुरु हो गया है कि आखिर मोदी की कैबिनेट में कौन से वे मुख्‍यमंत्री होंगे जो देश को विकास की राह पर लेकर चलेंगे। लोगों को अभी भी इस बात का इंतजार है कि गुजरात मॉडल की तरह वाराणसी समेत पूरे देश का विकास कौन-कौन से मंत्री करेंगे।

बताया जा रहा है कि नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में वे वरिष्‍ठ लोग भी शामिल हो सकते हैं जो गुजरात मॉडल के समय कार्यरत थे। हालांकि मोदी कैबिनेट पर आखिरी मुहर तो 26 मई को ही लगेगी। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राजनाथ्‍ा सिंह भी मोदी के बाद दूसरा पद स्‍वयं के लिए रख सकते हैं।

नरेंद्र मोदी के सबसे करीबी और भाजपा-यूपी के प्रभारी

नरेंद्र मोदी के सबसे करीबी और भाजपा-यूपी के प्रभारी

अमित शाह नरेंद्र मोदी के सबसे करीबी हैं। लोक सभा चुनाव में यूपी से 71 सीटों का तोहफा देकर एक बार फिर शाह ने मोदी का दिल जीत लिया है।

सुरक्षा मामलों में जनरल सबसे आगे

सुरक्षा मामलों में जनरल सबसे आगे

देश की आंतरिक सुरक्षा हो या फिर बाह्य जनरल वीके सिंह एक जाने-माने और कद्दावर सेना मुखिया का पदभार संभाल चुके हैं। मोदी को वीके सिंह से काफी उम्‍मीदें हैं।

शाहनवाज हुसैन-मुख्‍तार अब्‍बास नकवी

शाहनवाज हुसैन-मुख्‍तार अब्‍बास नकवी

शाहनवाज हुसैन और मुख्‍तार अब्‍बास नकवी भाजपा की शान समझे जाते हैं। ये सिर्फ बयानबाजी ही नहीं दुश्‍मनों काे जवाब देना भी जानते हैं।

अरुण शौरी

अरुण शौरी

नरेंद्र मोदी ने गुजरात मॉडल के अंतर्गत भी अरुण शौरी की मदद से काफी विकास काम किए हैं। देश के विकास में भी इनके सहयोग की चर्चा आम है।

कानून का पाठ पढ़ा सकते हैं अरुण जेटली

कानून का पाठ पढ़ा सकते हैं अरुण जेटली

पेशे से वकील और भाजपा की शान समझे जाने वाले नेता अरुण जेटली मोदी की कैबिनेट में एक कानूनी सलाहकार या फिर कानून मंत्री के रूप में नियुक्‍त हो सकते हैं।

तेज तर्रार रविशंकर प्रसाद

तेज तर्रार रविशंकर प्रसाद

भाजपा के तेज तर्रार नेता रविशंकर प्रसाद एक बार तो सूचना मंत्राजय संभाल चुके हैं लेकिन इस बार मोदी कैबिनेट में इन्‍हें कोई दूसरी जगह मिल सकती है।

बेदाग डा हर्षवर्धन

बेदाग डा हर्षवर्धन

मोदी कैबिनेट में डा हर्षवर्धन को पद मिलने की उम्‍मीद जताई गई है। समाज और सामाजिक गतिविधियों से संबंधित कोई पदभार मिल सकता है।

बेबाक सुषमा स्‍वराज

बेबाक सुषमा स्‍वराज

बेबाक सुषमा स्‍वराज को जिम्‍मेदार पद मिलने की संभावना है।

साध्‍वी उमा भारती

साध्‍वी उमा भारती

मोदी कैबिनेट के अंदर साध्‍वी उमा भारती को भी रखे जाने की उम्‍मीद है।

स्‍मृति ईरानी

स्‍मृति ईरानी

पहले कलाकार और फिर थामा भाजपा का दामन। अमेठी से हारीं स्‍मृति को भी कैबिनेट में जगह दी जा सकती है।

मुरली मनोहर जोशी

मुरली मनोहर जोशी

भाजपा की रीढ़ कहे जाने वाले मुरली मनोहर जोशी को मानव संसाधन मंत्रालय मिलने की उमीद है।

भीष्‍म पितामह लालकृष्‍ण आडवाणी

भीष्‍म पितामह लालकृष्‍ण आडवाणी

भाजपा के पितामह कहे जाने वाले आडवाणी मोदी कैबिनेट में भी एक अहम जगह पा सकते हैं।

राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राजनाथ सिंह

राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राजनाथ सिंह

बताया जा रहा है कि मोदी कैबिनेट में मोदी के बाद दूसरे नंबर की जगह राजनाथ सिंह के ही पास होगी।

वैंकेया नायडू

वैंकेया नायडू

वैंकेया नायडू को मोदी कैबिनेट में जगह मिलने की उम्‍मीद है।

राजीव प्रताप रूडी

राजीव प्रताप रूडी

कमर्शियल पायलट राजीव प्रताप रूडी को सिविल एविएशन मंत्रालय मिल सकता है।

अनंत कुमार

अनंत कुमार

मोदी कैबिनेट में अनंत कुमार को सलाहकार का पद दिए जाने की संभावना है।

मनोहर पारिकर

मनोहर पारिकर

मोदी कैबिनेट के अंदर गोवा के मुख्‍यमंत्री मनोहर पार्रिकर को एक अहम पद मिल सकता है। बताया जा रहा है कि मोदी और मनोहर के बीच में काफी अच्‍छे रिश्‍ते भी हैं।

राम विलास पासवान

राम विलास पासवान

रेल मंत्रालय का जिम्‍मा मोदी कैबिनेट में राम विलास पासवान को मिल सकता है।

अनबुमनी रामदॉस

अनबुमनी रामदॉस

अनबुमनी रामदाॅस मोदी कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं।

मेनका गांधी

मेनका गांधी

दिवंगत संजय गांधी की पत्‍नी मेनका गांधी को मोदी कैबिनेट में सामाजिक कल्‍याण विभाग का कार्य दिया जा सकता है।

नितिन गडकरी

नितिन गडकरी

मोदी कैबिनेट में शामिल होने वालों में नितिन गडकरी भी एक अच्‍छे उम्‍मीदवार माने जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+