15 दिन में 14 लाख बढ़ गई मोदी की संपत्ति

यह भी पढ़ें - सत्ता के लिए 'यह' भी
मोदी ने वाराणसी में दाखिल नामांकन पत्र के साथ दिए शपथ पत्र में अपनी और पत्नी की कुल 2.14 करोड़ की संपत्ति होने की जानकारी दी है। महज दो हफ्तों में मोदी की संपत्ति में बढ़ोत्तरी पर चर्चा तेज होते ही पार्टी तंत्र सक्रिय हो गया। उसने बताया कि अपने प्रधानमंत्री प्रत्याशी के बैंक खाते में पार्टी फंड से 14 लाख रुपये जमा कराए गए हैं। इसलिए उनकी संपत्ति में बढ़ोत्तरी हुई है।
यह धन जमा कराने के लिए साफ-सुथरी कानूनी प्रक्रिया अपनाई गई है। गुरुवार को वाराणसी में दिए गए शपथ पत्र में मोदी ने पत्नी जशोदा बेन के नाम का उल्लेख तो किया है, लेकिन उनकी संपत्ति के बारे में जानकारी न होने की बात लिखी है।
बडोदरा में दाखिल शपथ पत्र में भी यही बात लिखी गई थी। उल्लेखनीय है कि पिछले 47 वर्षो से मोदी और उनकी पत्नी आपसी सहमति से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं। इस बढ़तोत्तरी से विरोधियों को भले ही बैठे-बिठाए मुद्द मिल गया हो, पर भाजपा के भीतर से संतोषजनक प्रतिक्रियाएं ही मिल रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications