वंशवाद की मुक्ति के लिए वोट फॉर इंडिया: मोदी

Narendra Modi to address mega rally in Meerut: Live
मेरठ। आखिरकार नरेन्द्र मोदी पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी रविवार को 'विजय शंखनाद' रैली के लिए मेरठ के शताब्‍दी मैदान पर पहुंच गये हैं। आते ही उन्होंने भारत माता की जय से लोगों का अभिवादन किया।

इससे पहले रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कांग्रेस के साथ यूपी की अखिलेश सरकार पर भी निशाना साधा और यूपी की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्‍होंने कहा कि देश के विभाजन के लिए कांग्रेस जिम्‍मेदार है तो मुजफ्फरनगर दंगों के लिए सूबे की सपा सरकार को जिम्‍मेदार ठहराया।

3: 17:
अंत में मोदी ने कहा कि भाईयों-बहनों मेरे साथ बोलो वंशवाद की मुक्ति के लिए वोट फॉर इंडिया, भाई भतीजावाद की मुक्ति के लिए वोट फॉर इंडिया, भ्रष्टाचार की मुक्ति के लिए वोट फॉर इंडिया, कुशासन की मुक्ति के लिए वोट फॉर इंडिया, रहने को घर के लिए मुक्ति के लिए वोट फॉर इंडिया, बेरोजगारी से मुक्ति के लिए वोट फॉर इंडिया।

3:15 PM: मोदी ने सोनिया गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह कहती हैं कि कुछ लोग जहर की राजनीति करते हैं तो मैं कह दूं कि उनके बेटे ऱाहुल गांधी कहते हैं कि उन्होंने उनसे कहा था कि सत्ता जहर के समान होती है। तो इसका मतलब यही है कि देश पर सबसे ज्यादा सत्ता पर राज करने वाली कांग्रेस ही जहर बोती आयी है। जिसका ताजा उदाहरण है कांग्रेस तेलंगाना बनाने गयी और आग ही आग फैल गयी। बीजेपी मे सिर्फ और सिर्फ प्यार ही बोया।

3:08 PM: पूर्वोत्तर के छात्र की हत्या पर बोलते हुए मोदी ने बोला कि यह देश का दुर्भाग्य है कि हमारे नार्थ इस्ट के बच्चों को आज दुख का शिकार होना पड़ रहा है। लेकिन दिल्ली की सरकार उनके साथ भेदभाव कर रही है। कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश को एक नहीं समझता है।

3:07 PM: दिल्ली की तिजोरी में किसी पंजे का हाथ नहीं पड़ने दूंगा: मोदी

2:55 PM: मेरठ में तो आये दिन दंगे होते हैं। मेरठ जैसे पूरे पश्चिमी देश की हालत खराब है। लोगों को यहां आने में डरते हैं।

2:50 PM:
मोदी ने कहा कि यूपी में कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी है, यहां बहू-बेटी सुरक्षित नहीं है।

2: 47 PM:
यूपी में गन्ना किसानों की हालत खराब है। सपा सरकार ने उनकी बदहाली की जिम्मेदार है। अगर आज टिकैत जैसे नेता जिंदा होते हैं तो शायद सरकार के नाक में दम कर देते हैं।

2: 45 PM: मोदी ने कहा कि यूपी में बिजली नहीं आना खबर नहीं है बल्कि बिजली आना खबर है। प्रदेश सरकार ने यूपी की दुर्दशा कर डाली है।

2: 40 PM: मेरठ की विजय शंखनाथ रैली में बोले नरेंद्र मोदी, 'कांग्रेस ने शहीदों को भुला दिया'

2: 35 PM: मोदी ने मंच से कहा कि अगर देश को अगर आगे ले जाना है तो कमल को लेकर आना है।

2.31 PM: मोदी ने पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह, लक्ष्मीकांत बाजेपई, सूर्य प्रताप शाही, कल्याण सिंह, लालजी टंडन और पार्टी के सभी वरिष्ठजन, सांसद महोदया और विशाल संख्या पधारे हुए भाई-बहनों का अभिवादन किया।

आज का दिन यूपी और बीजेपी के लिए काफी अहम है क्योंकि आज बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी की महारैली मेरठ में होने वाली है। मोदी को संबोधन को सुनने के लिए लाखों की संख्या में लोग मेरठ पहुंचे हैं।

आज की रैली मोदी औऱ बीजेपी के लिए काफी खास है। क्योंकि पिछले साल हुए मुजफ्फऱनगर दंगों के बाद मोदी की यह पहली रैली है। जाहिर है मुस्लिम बाहुल्य इलाके में मोदी की रैली का होना अपने आप में एक बड़ी बात है।इससे पूर्व वे कानपुर, झांसी, बहराइच, वाराणसी, गोरखपुर में रैलियां कर चुके हैं।

माना जा रहा है कि रैली में मोदी मुजफ्फरनगर दंगों को लेकर उत्तर प्रदेश की अखिलेश यादव सरकार पर हल्ला बोलेंगे।

उधर, रैली के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) मुकुल गोयल ने बताया कि रैली के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। करीब 6,000 सुरक्षाकर्मियों को रैली स्थल और आसपास तैनात किया गया है।

ताजा अपडेट के लिए आप इस पेज को रीफ्रेश करते रहिए...


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+