'मोदी ने किया आजम खां को मैसेज, अगर हिंदू धर्म अपना लीजिए तो राष्ट्रपति बना देंगे'

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। ''प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आजम खां को मैसेज भेजा है कि अगर वो हिंदू धर्म अपना लेते हैं तो पहले उन्हें उपराष्ट्रपति बनाया जाएगा और फिर राष्ट्रपति बना दिया जायेगा।'' ऐसा कहना है इफसाहत अली खां शानू का जो कैबिनेट मंत्री आजम खां के मीडिया प्रभारी हैं। हालांकि शानू ने मैसेज का माध्यम नहीं बताया है।

Narendra Modi promised Azam Khan for president's post if converted to Hindu
रामपुर की वाल्मीकि बस्ती में विवाद के बाद शानू ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से ये बात कही। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि बस्ती के बाशिंदे कोर्ट से कानूनी लड़ाई हार चुके हैं। अब इसे सांप्रदायिक रंग देकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। शानू ने कहा कि अतिक्रमण को धर्म से जोड़ना बिल्कुल गलत है।

वाल्मीकि बस्ती के लोग अपनी मर्जी से किसी भी धर्म को अपना सकते हैं, जिससे अतिक्रमण हटने और न हटने का कोई मतलब नहीं है। इससे पहले रामपुर में बीजेपी की फायर ब्रांड नेता साध्‍वी प्राची को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वे यहां वाल्‍मीकि समाज से मिलने जा रही थीं। इस दौरान पुलिस ने उन्‍हें गांधी समाधि के ही पास समर्थकों सहित रोक दिया। इस बात से नाराज साध्‍वी ने कहा, 'पुलिस ने इतना पसीना तो आजम खान की भैंसों को ढूंढ़ने में नहीं बहाया, जितना मुझे हिरासत में लेने में बहा दिया।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+