हमारी सरकार में महिलाओं के लिए जो काम हुए, पहले कभी नहीं हुए: मोदी

गांधीनगर। गुजरात के गांधीनगर में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पार्टी हर क्षेत्र में औरतों को बढ़ाने के लिए काम कर रही है। शनिवार शाम को बोलते हुए मोदी ने कहा कि हमारा ये मजबूत विश्वास रहा है कि महिलाएं एक कुशल और अनुशासित मैनेजर होने के साथ-साथ संगठनकर्ता होती हैं और हर क्षेत्र में बेहतर काम कर सकती हैं।

bg

प्रधानमंत्री ने कहा, भाजपा महिला मोर्चा का एक समृद्ध इतिहास रहा है। जनसंघ के जमाने से ही संगठन में नारी शक्ति की एक सक्रिय भागीदारी रही है। पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक देश के जन-जन का भाजपा में विश्वास बढ़ा है। जो राजनीतिक दल दशकों तक सत्ता में रहे और समाजिक परिवर्तन, महिलाओं को लेकर सोच में बदलाव के लिए सिर्फ और सिर्फ समय का इंतजार करते रहे, वो अब भी वादे करने में लगे हैं।

मोदी ने कहा, देश की महिलाओं को बुनियादी सुविधाएं देने तक की प्राथमिकता जिनकी नहीं रही, उनकी नीयत और सोच क्या है, इससे पूरा देश परिचित है। बीते 4 वर्षों में जो नींव हमने बनाई है, समाज में जो सकारात्मक परिवर्तन की एक मुहिम खड़ी की है, वो अभूतपूर्व है। ये आज़ादी के इतिहास में पहली बार है कि सरकार की ज्यादातर फ्लैगशिप योजनाओं के केंद्र में महिलाएं हैं। स्वच्छ भारत अभियान का सबसे बड़ा लक्ष्य बहन-बेटियों को सम्मान का अधिकार देने का है।

अपनी सरकार की योजनाओं पर बोलते हुए मोदी ने कहा, उज्जवला योजना का सबसे बड़ा उद्देश्य बहनों को धुएं से मुक्ति दिलाने का है। उज्जवला योजना के तहत देश की करीब 6 करोड़ बहनों को मुफ्त गैस का कनेक्शन पहुंच चुका है। 5 करोड़ का लक्ष्य तो समय से पहले ही पूरा किया गया, अब 8 करोड़ के नजदीक पहुंच चुके हैं। सरकार ने अब इसका विस्तार करते हुए हर घर तक गैस कनेक्शन पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। महिलाओं के आर्थिक स्वाबलंबन के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जन-जन के स्वास्थ्य को वैसे भी हमारी सरकार में ही इतनी प्राथमिकता दी गई है। महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर विशेषतौर पर ध्यान दिया जा रहा है।

पीएम ने कहा, मुद्रा योजना की सबसे अधिक लाभार्थी यानि करीब 75% महिलाएं हैं। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का लक्ष्य समाज में बेटियों के प्रति सोच को बदलने का है, जो सफलता के साथ आगे बढ़ रहा है। इसके चलते बेटियों की संख्या में भारी वृद्धि दर्ज की गई है। महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता चौतरफा दिखती है। राजनीतिक जीवन हो, आर्थिक जीवन हो या फिर सामाजिक जीवन, महिलाओं के लिए ऐसे बहुत से काम हैं जो पहली बार इसी सरकार के दौरान हुए हैं।

नरेंद्र मोदी ने यहां कहा, महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा भी मिले, भेदभाव से भी मुक्ति मिले, इसके लिए भी प्रयास किए गए हैं। तमाम रुकावटों के बावजूद, कट्टरपंथियों और विपक्ष के विरोध के बावजूद तीन तलाक कानून बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार के प्रयासों का ही नतीजा है कि रेप जैसे मामलों में फांसी के अलावा जेल की सज़ा को बढ़ाकर 20 साल तक किया गया है। बलात्कार के सभी मामलों में 2 महीने के भीतर जांच पूरी हो, इसके लिए कानून में प्रावधान किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+