स्वतंत्रता दिवस पर अपने आखिरी भाषण में तो मोदी कम से कम सच बोलते: कांग्रेस

नई दिल्ली। 72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लालकिले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को कांग्रेस ने बेहद हल्का और सच्चाई से परे बताया है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने नरेंद्र मोदी के भाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि पीएम उस किसी भी मुद्दे पर नहीं बोले, जो इस वक्त देश के सामने हैं, उनके भाषण में कोई दम नहीं दिखा।

narendra Modi Independence Day speech proved to be shallow says congress Randeep Surjewala

सुरजेवाला ने कहा, 'वो अपने आखिरी भाषण में राफेल, व्यापम और छ्त्तीसगढ़ के पीडीएस घोटाला, अर्थव्यवस्था की नाजुक हालत, देश में नफरत के महौल और डोकलाम में चीन के कब्जे पर नहीं बोले।' कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को अपने भाषण में सच बोलना चाहिए था। इस देश में अच्छे दिन आए नहीं, लेकिन देश को सच्चे दिन का इंतजार है। ये सच्चे दिन उस वक्त आएंगे जब मोदी जी जाएंगे।

रणदीप सुरजेवाला कहा कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को राफेल मामले पर बहस की चुनौती दी है. हम चाहते हैं कि मोदी जी राहुल गांधी की चुनौती करें। राफेल के अलावा व्यापमं घोटाला, किसानों की दुर्दशा, घटते रोजगार, देश में फैली अफरातफरी, गिरती अर्थव्यवस्था पर और नफरत के माहौल पर बहस करें।

बुधवार को लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने मोदी ने कहा कि देश में पिछले चार साल में सकारात्मक बदलाव हुए हैं और देश कई मामलों मे आगे बढ़ रहा है। उन्होंने इस दौरान कई मुद्दों पर बात की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+