Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

97 साल के हुए लालकृष्ण आडवाणी, पीएम नरेंद्र मोदी ने दी जन्मदिन पर दी बधाई

Lal Krishna Advani Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व उपप्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाई दी है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने आडवाणी जी के लंबी और स्वस्थ जीवन की कामना की। ज्ञात हो भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी आज 97 साल के हो चुके हैं। वहीं, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के जन्मदिन पर भी पीएम मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर जारी संदेश में लिखा, श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। यह वर्ष और भी विशेष है क्योंकि हमारे राष्ट्र के प्रति उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

india news jpg

उन्होंने आगे कहा, "भारत के सबसे प्रशंसित राजनेताओं में से एक, आडवाणी जी ने अपने जीवन को देश के विकास के लिए समर्पित कर दिया है। उनकी बुद्धिमत्ता और समृद्ध अंतर्दृष्टि के लिए उन्हें हमेशा सम्मानित किया जाता रहेगा। मुझे गर्व है कि मुझे कई वर्षों तक उनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।"

रेवंत रेड्डी को भी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को भी उनके जन्मदिन पर बधाई दी। पीएम मोदी ने लिखा, "तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।"

आडवाणी का योगदान

लालकृष्ण आडवाणी का जीवन भारतीय राजनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने 30 साल से अधिक समय तक संसद सदस्य के रूप में सेवा की और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में गृहमंत्री और उपप्रधानमंत्री के रूप में अहम भूमिका निभाई। उन्हें देशभर में एक बुद्धिजीवी, काबिल और मजबूत नेता के तौर पर जाना जाता है, जिनका दृष्टिकोण हमेशा एक मजबूत और संपन्न भारत का रहा।

लालकृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को सिंध प्रांत (अब पाकिस्तान) के कराची शहर में हुआ था। उन्होंने अपने युवा जीवन में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़कर देश सेवा का मार्ग अपनाया। आडवाणी जी ने *राम रथ यात्रा*, जनादेश यात्रा , *भारत सुरक्षा यात्रा*, स्वर्ण जयंती रथ यात्रा और भारत उदय यात्रा जैसे महत्वपूर्ण अभियानों का नेतृत्व किया।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर पर क्यों मचा है सियासी घमासान? विपक्ष के आरोपों पर डिप्टी CM अरुण साव ने दिया जवाब

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+