दिल्‍ली हिंसा के पीछे साजिश तो नहीं? सच निकालने के लिए तह तक जाएगी मोदी सरकार: जी किशन रेड्डी

नई दिल्‍ली। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किशन रेड्डी ने दिल्ली हिंसा पर कहा है कि पिछले सप्ताह के दौरान हमने दिल्ली में हिंसा देखी। दुर्भाग्य से कई निर्दोष लोगों ने अपनी जान और संपत्ति खो दी, जिसमें एक बहादुर कांस्टेबल भी शामिल था। राजनीतिक दलों, सोशल मीडिया और मीडिया के एक वर्ग द्वारा फैलाई गई अफवाहों आग में तेल का काम किया। हैदराबाद में हुए एक कार्यक्रम में रेड्डी ने कहा, 'मोदी सरकार हिंसा की तह तक जाकर सच को निकालने की कोशिश करेगी। देखा जाएगा कि हिंसा के पीछे कोई साजिश तो नहीं थी।

दिल्‍ली हिंसा के पीछे साजिश तो नहीं? सच निकालने के लिए तह तक जाएगी मोदी सरकार: जी किशन रेड्डी

कार्यक्रम में रेड्डी ने फिर सीएए पर बात की। वह बोले, 'मैं फिर से कहता हूं कि सीएए की वजह से किसी भारतीय की नागरिकता नहीं छीनी जाएगी। बल्कि यह पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के अल्पसंख्यक लोगों को नागरिकता देने के लिए है।' इससे पहले किशन रेड्डी ने दिल्ली हिंसा पर कहा था कि ट्रंप के दौरे के समय हिंसा होना बड़ी साजिश की तरफ इशारा कर रहा है। गृह मंत्रालय लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी और सीएए विरोधियों को इस पर जवाब देना चाहिए।

Recommended Video

    Delhi Violence: Tahir Hussain होगा गिरफ्तार, उपद्रवियों के खिलाफ एक्शन Police | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+