Petrol-Diesel Rate: लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार का तोहफा! 2 रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

Petrol-Diesel Rate Reduced: लोकसभा चुनाव के नजदीक आते-आते केंद्र सरकार लगातार तोहफो की बरसात करने में लगी है। इसी कड़ी में, केंद्र ने गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की।

हाल ही में तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) और संपीड़ित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) की कीमतों में कटौती की गई थी। अटकलें लगाई जा रही थीं कि आसन्न लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती हो सकती है।

Petrol-Diesel Rate

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2 रुपये की कमी करके, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि करोड़ों भारतीयों के अपने परिवार का कल्याण और सुविधा हमेशा उनका लक्ष्य है। पिछले हफ्ते, पुरी ने कहा था कि वैश्विक ऊर्जा बाजार में अस्थिरता को देखते हुए पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कटौती एक ऐसा निर्णय है, जिस पर सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) को "बहुत ठंडे दिमाग से" विचार करना होगा।

पिछले ढाई साल में कितनी हुई कटौती?
मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि सबसे बड़े तेल संकट के बावजूद, भारत में पेट्रोल की कीमतें पिछले ढाई साल में 4.65 फीसदी कम हो गईं। मंत्री ने कहा कि 14 मार्च को औसतन पेट्रोल की कीमत 94 रुपये प्रति लीटर थी, जबकि डीजल की कीमत 87 रुपये प्रति लीटर थी।

रसोई गैस की कीमतों में भी कटौती हुई
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रसोई गैस की कीमतों में प्रति सिलेंडर 100 रुपये की कटौती की घोषणा की थी। कीमत में कटौती से लगभग 33 करोड़ परिवारों को लाभ होगा, जो खाना पकाने के ईंधन के रूप में तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) का उपयोग करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+