निजी बैंक अकाउंट से कुंभ सफाईकर्मियों के लिए पीएम मोदी ने दान किए 21 लाख रुपए

नई दिल्‍ली। बीती 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुंभ मेले में सफाई का काम करने वाले पांच सफाईकर्मियों के पांव धोए थे। अब पीएम मोदी ने अपने निजी बैंक अकाउंट से 21 लाख रुपए अपने निजी बैंक अकाउंट से 21 लाख रुपए में दान किए हैं। पीएम मोदी ने कुंभ 2019 के 'शानदार' आयोजन के लिए उत्तर प्रदेश को बधाई दी और कहा कि इसने संस्कृति और आध्यात्मिकता को बेहतरीन तरीके से दर्शाया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरे प्रशासन द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए मोदी ने ट्वीट किया, 'उत्तर प्रदेश, खासकर प्रयागराज के लोगों को बधाई।' उनकी टिप्पणी 50 दिवसीय धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कुंभ मेले के समापन के एक दिन बाद आई है।

निजी बैंक अकाउंट से कुंभ सफाईकर्मियों के लिए पीएम मोदी ने दान किए 21 लाख रुपए

प्रयागराज कुंभ के बारे में उन्होंने कहा, 'इस कुंभ ने हमारी संस्कृति, आध्यात्मिकता को शानदार तरीके से दर्शाया और इसे आने वाले कई वर्षों तक याद रखा जाएगा।' पीएम मोदी ने एक ही स्थान पर ढेर सारे लोगों की भीड़ को अच्छे से संभालने के मामले में प्रौद्योगिकी के उपयोग की सराहना की। उन्होंने कहा, 'सबसे अधिक संख्या में लोगों द्वारा सफाई करने का रेकॉर्ड कायम किया गया। परिवहन और कला के क्षेत्र में भी रेकॉर्ड बनाए गए। कुंभ के व्यवस्थित रूप से आयोजन में प्रौद्योगिकी का उपयोग सराहनीय था।'

पीएम मोदी ने धोए थे पांव, लिया था आशीर्वाद

आपको बता दें कि 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयागराज पहुंचे थे और कुंभ मेले में शामिल होते हुए त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई थी। गंगा स्नान के बाद पीएम ने पांच स्वच्छाग्रहियों (तीन पुरुष, दो महिलाओं) यानी सफाईकर्मियों के पैर धोकर, उनका आशीर्वाद भी लिया थी। सफाई कर्मचारियों के पैर धो कर पीएम मोदी ने उनके पैर पोछे थे और उन्हें एक शॉल भी भेंट की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+