नरेंद्र मोदी ने नहीं डाला वोट और सन्नाटे में खड़े रहे मनमोहन
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। अब साफ हो गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 7 फरवरी को दिल्ली विधानसभा के लिए हुए मतदान में अपना वोट नहीं डाला। यानी उनका नाम यहां की मतदाता सूची में नहीं है। खैर यह तो रही वर्तमान प्रधानमंत्री की बात, लेकिन अगर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की बात करें तो वो मतदान के दौरान सन्नाटे में खड़े दिखाई दिये।
मतदान वाले दिन लगातार इस सवाल को पूछा जा रहा था कि मोदी कब वोट देंगे, कहां वोट देंगे।कुछ लोगों को अनुमान था कि उनका नाम दिल्ली की मतदाता सूची में चढ़ गया होगा। आखिर वे विगत साल मई के महीने से दिल्ली में हैं। इसलिए कहा जा रहा था कि वे निर्माण भवन के मतदान केन्द्र में जाकर वोट डालेंगे।
पीएम से सोनिया तक
इसी इलाके में ही प्रधानमंत्री, सोनिय गांधी और ज्यादातर मंत्रियों, सांसदों और ब्यूरोक्रेट्स रहते हैं। इसलिए सब निर्माण भवन के पोलिंग बूथ में वोट डालते हैं। ये इलाका नई दिल्ली में आता है। इधऱ से आम आदमी पार्टी के अरविद केजरीवाल मैदान में हैं।
गांधीनगर में वोट
दरअसल मोदी का प्रधानमंत्री बनने से पहले गुजरात की गांधीनगर की वोटर लिस्ट में नाम था। माना जा रहा था,पर अब चूंकि वे दिल्ली में शिफ्ट हो गए हैं,तो उनका नाम इधर ही होगा।
सन्नाटे में मनमोहन सिंह
मनमोहन सिंह अपनी पत्नी के साथ वोट डालने आये, तो मीडिया ने उनकी तरफ कैमरे तक नहीं घुमाये। खैर इसमें कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन एक आम आदमी ने उनकी तस्वीर लेकर ट्विटर पर शेयर की, जो तेजी से वायरल हो गई।
@shaliniscribe @SharmaKadambini The former PM who was in queue for voting for more than 30 min, no media coverage:) pic.twitter.com/ABLe2FOAMt
— Dr. G.S.Narang (@drgsnarang) February 8, 2015 शीला-सोनिया की खिंचाई
इस बीच राजधानी के बहुत से कांग्रेसी इस बात से नाराज हैं कि जब सोनिया गांधी जब वोट डालने निर्माण भव पहुंची तब उके साथ थे दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चीफ अरविंदर सिंह लवली और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित। कायदे से इन्हें विभिन्न पोलिंग स्टेशनों में जाकर कांग्रेस के हक में माहौल बनाना चाहिए था। पूर्वी दिल्ली कांग्रेस के नेता पी.ए.शर्मा कहते हैं कि हमारी पार्टी को चमचागिरी खा गई।













Click it and Unblock the Notifications