9 साल बाद अमेरिका ने भेजा न्यौता, मोदी ओबामा से करेंगे मुलाकात

narendra modi
नयी दिल्ली। नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनते ही विदेशी देशों की हमारे प्रति विचारधारा बदल गदई हैं। जो अमेरिका अब तक नरेन्द्र मोदी से दूरी बनाए रखा था अब वो उन्हें निमंत्रण भेज रहा हैं। विदेश नीति पर लिए गए अबतक के अपने सबसे बड़े फैसले में नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के प्रेजिडेंट बराक ओबामा से मुलाकात का वक्त तय कर लिया है।

मोदी इस साल सितंबर के अंतिम हफ्ते में वाशिंगटन में ओबामा से मिलेंगे। आपको बता दें कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद बराक ओबामा ने उन्हें फोन करके बधाई दी थी और उन्हें वॉशिंगटन आने का न्योता भी दिया था। मोदी के पीएम बनने के बाद उनसे प्रेरित होकर अमेरिका अब दोनों देशों के बीच के रिश्तों को मजबूत करना चाहता हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने नरेन्द्र मोदी को आमत्रण भेजा था ताकि दोनों देशों के रिश्ते को मजबूत किया जा सके।

पढ़ें-नरेंद्र मोदी ही नहीं दुनिया के यह नेता भी ट्विटर पर रहते हैं अपडेट

दोनों देशों के बीच होने वाले ये मुलाकात इसलिए भी अहम है क्योंकि इस मुलाकात के साथ ही नरेंद्र मोदी के यूएस वीजा विवाद का भी अंत हो जाएगा। हेरिटेज फाउंडेशन की लीजा कर्टिस ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को सितंबर 2014 में होने वाली संयुक्त राष्ट्र की आम सभा के मौके पर वाशिंगटन में मोदी से मुलाकात के लिए अपनी इच्छा चाहिए करनी चाहिए। गौरतलब है कि 2002 के गुजरात दंगों के बाद अमेरिका ने 2005 में मोदी का वीजा रद्द कर दिया था और उनके अमेरिका में दाखिल होने पर पाबंदी लगी दी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+