सोनिया गांधीः नेहरू के विचारों पर मंडरा रहा है खतरा

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि वर्तमान में नेहरू के विचारों पर खतरा मंडरा रहा है। क्योंकि उनसे जुड़े तथ्यों को तोड़ मरोड़कर दिखाया जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष सम्मेलन में कार्यकर्ताओं और तमाम मेहमानों को संबोधित कर रही थीं।

pm-sonia

दरअसल, ऐतिहासिक महान हस्तियों को अपना बनाने की राजनीति के बीच कांग्रेस की ओर से आयोजित नेहरू स्मृति में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का रंग कुछ फीका फीका सा नजर आ रहा है। देश की तमाम मीडिया में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्रा छाई हुई है।

ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर निकले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए सिडनी में भारतीय समुदाय की ओर से आयोजित कार्यक्रम के तीखेपन ने दिल्ली में आयोजित हुआ कांग्रेस के महा सम्मेलन के रंग को मानो फीका कर दिया हो। सोनिया गांधी ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री को आमंत्रित नहीं किया था।

सोनिया गांधी ने अपने सम्मेलन में संबोधित करते हुए कहा है कि जवाहर लाल नेहरू मैन ऑफ इंडिया थे। नेहरू ने ही समाज को आधुनिकता का रास्ता दिखाया। उन्होंने कहा कि नेहरू कहते थे कि धर्मनिर्पेक्षता के बिना भारत की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

न इंटरनेट न टीवी पर छाईं सोनिया

कांग्रेस के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सोनिया गांधी का भाषण हुआ लेकिन उस संबोधन के अंश न ही इंटरनेट पर छाए और न ही इलैक्ट्रॉनिक मीडिया पर। इस सम्मेलन में सोनिया गांधी की ओर से कई देशों के उच्च पदस्थ मंत्री और अधिकारियों को भी आमंत्रित किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कर रहे हैं।

छात्रों पहले ही कर दिया था नाराज

चाचा नेहरू के बारे में छात्र और शोधकर्ता ज्यादा गहराई से शायद नहीं जान पाएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उनके जीवन से जुड़े दस्तावेजों को लाइब्रेरियों को देने या सार्वजनिक करने से इनकार कर दिया है। दरअसल, सोनिया गांधी ने कहा है कि नेहरू के निजी जीवन पर आधारित कागजातों को उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। यह ऐसे कागजात हैं जिसमें परिजनों औऱ अन्य लोगों से नेहरू के रिश्तों के बारे में जानकारी मिल सकती थी।

गौरतलब है कि आपको बता दें कि 1947 से लेकर मई 1964 बीच नेहरू के जीवन से जुड़े दस्तावेज जैसे भाषण, चिट्ठियां आदि ही लाइब्रेरी को दी गईं गई हैं। जबकि शोधकर्ताओं की मांग है कि उनके निजी पत्रों औऱ निजी जीवन से सम्बन्धित जानकारियों को भी छापा जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+