कोलकाता में बड़े ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, आरोपियों के पास से मिला 15 लाख का गांजा
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के कोलकाता जोनल यूनिट ने सोमवार को बड़े ड्रग ट्रैफिकिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया और शहर में एक प्रमुख नाइट क्लब के डिस्क जॉकी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
कोलकाता। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के कोलकाता जोनल यूनिट ने सोमवार को बड़े ड्रग ट्रैफिकिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया और शहर में एक प्रमुख नाइट क्लब के डिस्क जॉकी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। NCB ने सियालदह रेलवे स्टेशन के पास से रैकेट में शामिल दो आरोपियों, हेनरी लॉरेंस मन्ना और रॉबर्ट डिक्सन को गिरफ्तार किया गया।

दोनों से मिली जानकारी पर, एनसीबी के अधिकारियों ने डीजे निखिल लाखवानी को गिरफ्तार किया। जांचकर्ताओं के अनुसार, डीजे निखिल विक्रेताओं और ग्राहकों के बीच दलाल का काम किया।
एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने कहा, 'वे इस रैकेट में सात से आठ महीनों से शामिल थे और शहर की पार्टियों में ड्रग्स की सप्लाई करते थे। हम इस मामले में और गिरफ्तारी की उम्मीद कर रहे हैं।'
आरोपी के पास से 15 लाख की कीमत का 2.5 किलो गांजा बरामद किया गया है। वहीं सियालदह स्टेशन के पास से 2 किलो जब्त किया गया और दक्षिण कोलकाता के बालीगंज में रॉबर्ट डिक्सन के घर से 450 ग्राम गांजा जब्त किया गया।
क्षेत्रीय निदेशक के अनुसार आरोपियों ने क्रिसमस और नए साल के दौरान ड्रग्स को बेचने की योजना बनाई थी। वो एलएसडी (लिसेरगिक एसिड डायमिथाइलमाइड) की गैरकानूनी बिक्री में भी शामिल थे।
ये भी पढ़ें: #CongressPresident: राहुल गांधी की 'नेता वाली छवि' के पीछे है इस एक्ट्रेस का हाथ












Click it and Unblock the Notifications