सबसे ‘छोटा’ करोड़पति, नारायण मूर्ति ने अपने 4 महीने के पोते को गिफ्ट किए कंपनी के 15 लाख शेयर
इंफोसिस के संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति ने अपने 4 महीने के पोते एकाग्र रोहन मूर्ति को लगभग 340 करोड़ रुपये के शेयर उपहार में दिए हैं। इस हिसाब से नारायण मूर्ति का पोता देश में सबसे कम उम्र का करोड़पति बन गया है।
एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, एकाग्र रोहन मूर्ति के पास भारत की दूसरी सबसे बड़ी IT कंपनी में 15,00,000 शेयर या 0.04 प्रतिशत हिस्सेदारी है। दूसरी तरफ नारायण मूर्ति के पास अब कंपनी के 0.36 प्रतिशत शेयर बचे हैं।

नारायण मूर्ति पिछले साल नवंबर में दादा बने थे। उनके बेटे रोहन मूर्ति और पत्नी अपर्णा कृष्णन को एक पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई थी। एनआर नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति के बेटे रोहन मूर्ति की शादी साल 2019 में इंडिन नेवी के रिटायर्ड अफसर की बेटी अपर्णा कृष्णन से हुई थी।
नारायण मूर्ति बेहद साधारण जीवन जीने के लिए जाने जाते हैं। उनके बेटे की शादी कुछ चुनिंदा मेहमानों और करीबी दोस्तों के बीच सादा समारोह में हुई थी। गौरतलब है कि रोहन मूर्ति ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में पीएचडी की है, जबकि ग्रेजुएशन कॉर्नेल यूनिवर्सिट से किया है।
नारायण मूर्ति की पहले से दो नातिनें भी हैं, जिनका नाम कृष्णा सुनक और अनुष्का सुनक है। गौरतलब है कि ये दोनों बच्चियां ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति की बेटियां हैं।
बता दें कि नारायण मूर्ति ने अन्य पेशेवरों के साथ मिलकर 1981 में इंफोसिस की स्थापना की थी। 1981-2002 तक मूर्ति इंफोसिस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और 2002-2011 तक अध्यक्ष का पदभार संभाला। आज इंफोसिस की 12 देशों में 30 शाखाएं है और इनमें 3 लाख से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं।
हाल ही नारायण मूर्ति ने एक ऐसा बयान दे दिया, जिससे नई बहस छिड़ गई। नारायण मूर्ति ने कहा कि देश की कार्य उत्पादकता दुनिया में सबसे कम है और इसे बढ़ाने के लिए हर युवा को करीब 12 घंटे रोजाना काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को 70 घंटे हर हफ्ते काम करना चाहिए। उनके इस बयान की काफी आलोचना हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications