आज कोर्ट में पेश होगा नारायण सांई

गौर हो कि नारायण सांई पर सूरत की दो बहनों ने रेप का आरोप लगाया था। जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया लेकिन वह 58 दिनों तक फरार रहा।
उसने 58 दिनों तक फरार रहने के पीछे कारण बताते हुए कहा कि जिसका पिता जेल में हो वो पुत्र क्या करेगा? यह ध्यान देने योग्य है कि आसाराम भी जेल में है और उसे अभी तक जमानत नहीं मिली है, उस पर एक नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने का आरोप है।
आसाराम की तरह नारायण सांई ने भी कहा कि वह निर्दोष है, उसने कुछ नहीं किया। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपनी लोकेशन बदलता रहा। जिससे कि पुलिस को उसे गिरफ्तार करने में वक्त लगा। पुलिस ने बताया कि उसने अपनी पहचान छिपाने के एक सिख युवक का रूप बना रखा था लेकिन हमने एक योजना बनाकर उसे गिरफ्तार किया। उसके साथ उसका करीबी दोस्त हनुमान भी था।












Click it and Unblock the Notifications