Nandini Milk News: कर्नाटक में नंदिनी दूध हुआ 4 रुपये महंगा, नाइक ने कहा बढ़े हुए दाम किसानों के पास जाएंगे
Nandini Milk News: कर्नाटक के लोगों के लिए महंगाई की मार पड़ने वाली है क्योंकि एक अप्रैल से दूध के दाम में चार रुपये प्रति लीटर महंगे होने वाले हैं। राज्य सहकारी मंत्री के एन राजन्ना ने बताया कि यह फैसला दूध संघों और किसानों के दबाव के कारण लिया गया है। बढ़ाए गए पूरे 4 रुपए किसानों को मिलेंगे। बस और मेट्रो का किराया बढ़ाने के बाद राज्य सरकार ने अब दूध और दही की कीमतों में इजाफा कर दिया है।
न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत करते हुए राज्य में दूध की कीमतों में वृद्धि पर कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (केएमएफ) के चेयरमैन भीमा नाइक ने कहा, "हम कर्नाटक में देश के अन्य हिस्सों की तुलना में कम कीमत पर दूध बेच रहे थे। केएमएफ हर दिन 86 लाख से 1 करोड़ लीटर दूध खरीदता है। 1 लीटर दूध 42 रुपये में बिकता है। गुजरात में यह 53 रुपये, आंध्र और तेलंगाना में 58 रुपये, दिल्ली और महाराष्ट्र में 56 रुपये और केरल में 54 रुपये है। इसलिए दूध उत्पादक किसान बहुत परेशानी में हैं। यह फैसला किसानों के हित में लिया गया है। ये 4 रुपये किसानों के पास जा रहे हैं।

भीमा नाइक ने कहा कि पूरे देश से कम कीमत में हम कर्नाटक राज्य में दूध बेच रहे हैं। हमारे राज्य में दूध की कीमत सबसे कम है। यहां किसान बहुत परेशान है। हमलोग किसान के हित के लिए ये फैसला लिए है। गौरतलब है कि नई किमतों में टोंड मिल्क- 42 रुपये से बढ़कर 46 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी जबकि होमोजिनाइज्ड टोंड मिल्क- 43 रुपये से बढ़कर 47 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी।
नंदिनी दूध की कीमत में वृद्धि होने के बाद नई रेट ये होगी
- शुभम दूध- 48 रुपये से बढ़कर 52 रुपये प्रति लीटर
- दही- 50 रुपये से बढ़कर 54 रुपये प्रति लीटर
- गाय का दूध (ग्रीन पैकेट)- 46 रुपये से बढ़कर 50 रुपये प्रति लीटर
- टोंड मिल्क- 42 रुपये से बढ़कर 46 रुपये प्रति लीटर
- होमोजिनाइज्ड टोंड मिल्क- 43 रुपये से बढ़कर 47 रुपये प्रति लीटर












Click it and Unblock the Notifications