बिहार में अनियंत्रित कार ने 4 को टक्कर मारी, 1 की मौत
बिहारशरीफ। बिहार के नालंदा जिले के भागनबीघा सहायक थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक अनियंत्रित कार ने चार लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने कार को आग के हवाले कर दिया।

पुलिस के अनुसार, बबूरबन्ना क्षेत्र में कुछ युवक एक चाय की दुकान के बाहर खड़ा होकर चाय पी रहे थे, तभी मोरातालाब की ओर से आ रही एक अनियंत्रित कार ने चार लोगों को टक्कर मार दी। इस घटना में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक की पहचान राजीव कुमार के रूप में की गई है।
इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने कार को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद कार चालक फरार हो गया, जबकि कार सवार तीन अन्य लोगों को ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications