बसपा को झटका, मायावती के करीबी रहे नकुल दुबे कांग्रेस में शामिल

बहुजन समाज पार्टी को गुरुवार को बड़ा झटका लगा है। मायावती के खास रहे नकुल दुबे ने बसपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

नई दिल्ली, 26 मई: बहुजन समाज पार्टी को गुरुवार को बड़ा झटका लगा है। मायावती के खास रहे नकुल दुबे ने बसपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। नकुल दुबे आज दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

nakul dubey
Photo Credit:

बसपा ने नकुल दुबे को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इसके बाद वे कांग्रेस में शामिल हो गए। उत्तर प्रदेश में नकुल दुबे की छवि ब्राह्मण चेहरे के रूप में रही है। इससे कांगेस को बल मिल सकता है। चिंतन शिविर के बाद से ही कांग्रेस खास रणनीति पर काम करते हुए आगे बढ़ रही है।

हालांकि, नकुल दुबे यूपी चुनाव 2022 में बसपा के लिए कुछ खास नहीं कर सके तो पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया था। चुनाव में बसपा का प्रदर्शन अच्छा नहीं होने पर पार्टी ने यह कदम उठाया था। उन्हें यूपी चुनाव में ब्राह्मण चेहरे के रूप में पेश किया था।

बसपा सरकार में नकुल दुबे कैबिनेट मंत्री भी बने थे। इनकी गिनता पार्टी में सतीश चंद्र मिश्रा के बाद होती थी। ब्राह्मण चेहरे में पार्टी में सबसे चर्चित चेहरा सतीश मिश्रा की ही है। इसके बाद नकुल दुबे की होती थी। लेकिन चुनाव में जादू नहीं दिखा पाया तो पार्टी ने निष्कासित कर दिया।

यह भी पढ़ें- कपिल सिब्बल ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, राज्यसभा के लिए किया निर्दलीय नामांकन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+