घायल फौजी को अपनी कार से अस्पताल लेकर पहुंचे नैनीताल हाईकोर्ट के जज

नैनीताल। उत्तराखंड उच्च न्यायालय के जज राजीव शर्मा ने रविवार को सड़क दुर्घटना में घायल हुए सेना में हवलदार निर्मल सिंह को अपनी कार से अस्पताल पहुंचाया। वक्त से घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए जज राजीव शर्मा की काफी तारीफ हो रही है। उन्होंने ना सिर्फ घायल को अस्पताल पहुंचाया बल्कि उसका इलाज भी अपनी देखरेख में कराया। घटना रविवार सुबह की है जब मॉर्निंग वॉक के लिए निकले जज राजीव शर्मा ने देखा कि सेना में हवलदार 29 वर्षीय निर्मल सिंह दुर्घटना के शिकार हो गए।

nainital high court judge Rajeev sharma help injured man in uttarakhand

घायल निर्मल सिंह को बीडी पांडे ने जिला चिकित्सालय पहुंचाया। डॉक्टरों ने सीटी स्कैन के लिए एसटीएच रेफर किया तो वह अपनी कार से उन्हें हल्द्वानी भी लेकर गए। जांच के बाद पता चला कि घायल को कोई गंभीर चोट नहीं लगी है, इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

घायल निर्मल सिंह पंजाब के रूपनगर के रहने वाले हैं। वो उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आर्मी एजुकेशन कोर में तैनात हैं। वो रविवार को 'वॉक टू हिमालयाज साइकल रेस' में हिस्सा ले रहे थे, तभी उन्हें एक जीप ने टक्कर मार दी। निर्मल सिंह ने कहा कि उनके लिए जज साहब किसी फरिश्ते की तरह से आए और उनको मदद की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+