कई महीनों से 9 साल की छात्रा का यौन शोषण कर रहा था, 50 साल का कलयुगी टीचर गिरफ्तार

नई दिल्ली। उत्तराखंड के नैनीताल में यौन शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि 50 साल का एक टीचर रवि चौधरी 9 साल की बच्ची का यौन शोषण कर रहा था। पुलिस का कहना है कि आरोपी सरकारी प्राइमरी स्कूल में दो साल से पढ़ा रहा है और पिछले कुछ महीनों से नाबालिग का यौन शोषण कर रहा था। लेकिन परिजनों के दखल के बाद ये मामला सामने आया।

 Nainital: 50 year old teacher arrested for molesting 9 year old student

परिजनों ने स्कूल में जाकर हंंगामा किया और टीचर से जब इस मामले को लेकर सवाल किया तो आरोपी मामले को रफा-दफा करने की बात करने लगा। लेकिन परिजन नहीं माने और इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में पाया गया है कि आरोपी ने कुछ अन्य नाबालिगों का यौन शोषण किया है जहां वो पहले स्कूल में पढ़ाया करता था।

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पाया गया है कि एक्स्ट्रा क्लास के बहाने वो दो नाबालिगों का यौन शोषण पिछले कुछ महीनों से कर रहा था। उनमें से एक नाबालिग ने बताया कि टीचर ने अपने मोबाइल फोन में तस्वीर भी ले रखी थी और वो धमकी भी देता रहता था। पुलिस ने बताया कि पड़ताल के दौरान ऐसी कोई तस्वीर मोबाइल फोन में नहीं पाई गई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+