'कुछ भी असंभव नहीं दादा', सोशल मीडिया पर हिट हुआ नागालैंड के मंत्री इम्ना का डांस, तो भर-भरके आए कमेंट
'कुछ भी असंभव नहीं दादा', सोशल मीडिया पर हिट हुआ नागालैंड के मंत्री इम्ना का डांस, तो भर-भरके आए कमेंट
Nagaland Minister Temjen Imna Along Dance Video: नागालैंड के मंत्री तेमजेन इम्ना अलॉन्ग अपनी जिंदगी के हर पल को खूब अच्छे से जीना जानते हैं। राजनेता के गुणों के साथ उनका मजाकिया अंदाज भरा व्यक्तित्व उन्हें ट्विटर पर बेहद लोकप्रिय बना दिया है। हाल ही में नागालैंड के पॉपुलर मंत्री ने मुख्यमंत्री की बेटी की शादी का वीडियो शेयर किया है जिसमें वो मस्ती से बहुत ही प्यारा डांस करते नजर आ रहे हैं। ये सोशल मीडिया पर जमकर हिट हो गया है और लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

मंत्री इम्ना ने सीएम की बेटी की शादी में किया मस्त डांस
दरअसल, मंत्री तेमजेन ने जो वीडियो शेयर किया है वो नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो की बेटी रिया की शादी का है। जिसमें मंत्री भी पहुंचे थे। इस शादी में अन्य राजनेताओं से अलग अलॉन्ग ने खूब मस्ती करते नजर आए। उन्होंने बिना किसी झिझक के खुशी से झूमते हुए डांस किया।

सीएम के परिवार और गेस्ट के साथ डांस करते दिखे मंत्री
नागालैंड के उच्च शिक्षा और जनजातीय मामलों के मंत्री तेमजेन इम्ना अलॉन्ग की इससे पहले उनके कई पोस्ट वायरल हो चुकी है। मंत्री के ऑफिसियल अकाउंट पर शेयर की गई क्लिप में मंत्री में सीएम के परिवार और अन्य गेस्ट के साथ गाने पर झूमते दिख रहे हैं।

शरीर वो कह देता है जो शब्द नहीं कह सकते
मंत्री ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- "शरीर वो कह देता है जो शब्द नहीं कह सकते। मैंने माननीय मुख्यमंत्री नेफियू रियो की बेटी की शादी में भी डांस किया।

सर आप अच्छे सेंस ऑफ ह्यूमर के साथ एक अद्भुत व्यक्ति हैं
मंत्री द्वारा शेयर किए गए वीडियो को अब तक हजारों की संख्या में लोग देख चुके हैं और प्यारा और मनमोहक डांस बताते हुए मंत्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा सर आप अच्छे सेंस ऑफ ह्यूमर के साथ एक अद्भुत व्यक्ति हैं। वहीं एक ने कहा सर आप रियालिटी शो में क्यों नहीं डांस करते ।
The body says what words cannot. 😬
माननीय मुख्यमंत्री श्री नेफियू रियो जी, की बेटी के शादी में मैंने भी दो स्टेप्स लगा दिया 🕺 pic.twitter.com/QjtecDGxjD
— Temjen Imna Along (@AlongImna) November 13, 2022
कुछ भी असंभव नहीं है दादा
एक यूजर ने लिखा कुछ भी असंभव नहीं है दादा। वहीं एक ने लिखा इस शख्स को भारत की मुख्य धारा की राजनीति में होना चाहिए जानकार, देशभक्त, राष्ट्रवादी, वफादार, जमीन से जुड़े हुए मंत्री। एक यूजर ने लिखा बहुत खूब !! क्या हिला डाला। अच्छा और मनोरंजक। हमारे राजनेताओं ने खुद को बहुत गंभीरता से लिया, जो हर बार, हर जगह नहीं होना चाहिए। मौज












Click it and Unblock the Notifications