छोटी आंख के फायदे बताने वाले BJP नेता की पत्नी को गूगल पर सर्च कर रहे लोग, अब खुद दिया मजेदार जवाब
नई दिल्ली, 11 जुलाई: सोशल मीडिया हो या फिर सर्च इंजन गूगल पर पिछले कुछ दिनों से नार्थ ईस्ट राज्य नागालैंड के बीजेपी नेता के चर्चे हैं। वो कई और नहीं बल्कि नागालैंड के हायर एजुकेशन और आदिवासी मामलों के मंत्री तेमजेन इमना अलांग (Temjen Imna Along) हैं, जिनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर इतना वायरल हो गया कि लोग अब उनके और उनकी पत्नी के बारे में जानने के लिए इतने उत्सुक नजर आ रहे हैं कि गूगल पर धड़ाधड़ सर्च करने में लगे हुए हैं, जिस पर अब उनका एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बीजेपी अध्यक्ष तेमजेन की बढ़ी लोकप्रियता
दरअसल, नागालैंड के बीजेपी अध्यक्ष तेमजेन ने गूगल पर सर्च किए जा रहे उनकी पत्नी के बारे में जानने वाले की-वर्ड का एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए एक ट्वीट किया है। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बीते हफ्ते बीजेपी के एक कार्यक्रम में तेमजेन इमना अलांग के भाषण की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।

छोटी आंखों के गिनाए थे फायदे
अपने वीडियो में उन्होंने नॉर्थ ईस्ट के लोगों की छोटी आंखों के होने पर फायदें गिनवाए थे, जिसके बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जमकर ठहाके लगाए थे। उनका यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आया, जिसके बाद उनके बारे में जानकारी हासिल करने के लिए गूगल पर यूजर उनसे जुड़ी जानकारी खोजना शुरू करने लगे।

नागालैंड बीजेपी अध्यक्ष और मंत्री हैं तेमजेन इमना अलांग
अपने भाषण में नागालैंड बीजेपी अध्यक्ष ने कहा था कि लोग कहते हैं कि पूर्वोत्तर के लोगों की आंख छोटी हैं, लेकिन हम बहुत अच्छी तरह से देख सकते हैं। इसी के साथ उन्होंने छोटी आंखों के फायदे बताते हुए कहा कि छोटी आंखों के कई फायदे होते हैं, जैसे गंदगी कम घुसती है और कभी-कभी लंबे कार्यक्रमों में सो भी सकते हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

'मैं अभी भी उसकी तलाश कर रहा हूं'
वहीं अब गूगल पर तेमजेन की बीवी के नाम को गूगल पर खूब सर्च किया जा रहा है, जिसका उन्होंने बहुत ही मजेदार जवाब दिया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं अभी भी उसकी तलाश कर रहा हूं। अलॉन्ग ने ट्विटर पर गूगल सर्च का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'गूगल सर्च मुझे एक्साइट करता है। मैं अब भी उसकी खोज में हूं!' वहीं उनके ट्वीट पर 'शादी डॉट कॉम' के फाउंडर और सीईओ अनुपम मित्तल ने मजाक में लिखा कि कुछ करने पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications