Nagaland Board Result 2025 Out: नागालैंड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, nbsenl.edu.in पर देखें
Nagaland Board Result 2025 Out: नागालैंड बोर्ड 10वी और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। जी हां...नागालैंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) और हायर सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSSLC) परीक्षा रिजल्ट जारी कर दिया है।
नागालैंड बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट nbsenl.edu.in पर जारी हुआ है, सभी छात्र-छात्राएं यहां चेक कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन विवरण जैसे रोल कौड, रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नागालैंड बोर्ड एनबीएसई द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एनबीएसई एचएसएलसी, एचएसएसएलसी परिणाम जारी किए है। इस वर्ष नागालैंड बोर्ड कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाए बीते 12 फरवरी 2025 से शुरू हुई। एचएसएलसी बोर्ड की अंतिम परीक्षा 24 फरवरी 2025 को आयोजित की गईं।
वहीं एनबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं या एचएसएसएलसी की परीक्षाएं 11 फरवरी से शुरू हुई और अंतिम परीक्षा 7 मार्च तक आयोजित की गईं। बता दें कि सभी छात्रों को बता दें कि बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक है। 33% अंक सभी विषयों में छात्रों को अलग अलग प्राप्त करना होगा।
10वीं का रिजल्ट कैसे करें डाउनलोड?
एनबीएसई बोर्ड रिजल्ट चेक करने और डाउनलोड करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन कर छात्र नागालैंड बोर्ड रिजल्ट मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nbsenl.edu.in पर जाएं।
- होम पेज पर रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन विवरण (रोल नंबर, रोल कोड, जन्म तिथि) दर्ज करें।
- रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
12वीं का रिजल्ट कैसे करें डाउनलोड?
नागालैंड बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा दे चुके छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन कर अपने एचएसएसएलसी रिजल्ट स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट nbsenl.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'HSSLC Provisional Marksheet' लिंक पर क्लिक करें।
- अपना परीक्षा वर्ष, रोल नंबर, जन्म तिथि और परीक्षा श्रेणी दर्ज करें।
- 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
- प्रोविजनल मार्कशीट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- उसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें।












Click it and Unblock the Notifications