Nagaland Elections Result 2023: रामदास अठावले की पार्टी ने 2 सीटों पर दर्ज की जीत, NDP की 25 सीटों पर बढ़त
बीजेपी ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है और 12 सीटों पर बढ़त बनाई है। रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी ने 3 सीटों पर बढ़त बनाई है।

Nagaland Assembly Elections 2023: नॉर्थ ईस्ट के तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों का मतगणना जारी है। त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में वोटों की गिनती हो रही है। वहीं नागालैंड में कई सीटों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। इस बीच ताजे आंकड़ें में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है। रामदास अठावले की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) ने एक सीट पर कब्जा जमाया है। साथ ही 25 सीटों पर बढ़त बनाई है।
बीजेपी ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है और 12 सीटों पर बढ़त बनाई है। रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी ने 3 सीटों पर बढ़त बनाई है। राज्य में 60 विधानसभा सीट है। जिसमें प्रमुख रूप से एनपीएफ, बीजेपी और एनडीडीपी प्रमुख रूप से चुनावी मैदान में हैं। हालांकि तीनों पार्टी की एनडीए के तहत गठबंधन हुआ है।
Recommended Video

बता दें कि नागालैंड में विपक्ष की लगभग गैरमौजूदगी के चलते संयुक्त जनतांत्रिक गठबंधन के तहत अपनी सरकार चला रहे मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो मजबूत स्थिति में नजर आ रहे हैं। इस गठबंधन में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी), भारतीय जनता पार्टी और नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) भी शामिल हैं। हालांकि एनडीपीपी और भाजपा के बीच गठबंधन 2018 के चुनावों से पहले ही बन गया था।
2018 का चुनाव परिणाम
इसके अलावा एनपीएफ के 21 विधायक भी इस गठबंधन में शामिल हो गए और विपक्ष लगभग खत्म हो गया। 2018 के विधानसभा चुनाव में एनपीएफ को 26 सीटों, एनडीडीपी को 16 सीटों, भाजपा को 12 सीटों, एनपीपी को 2 सीटों और जेडीयू को 1 सीट पर जीत मिली थी।
20 सीटों पर चुनाव लड़ा था बीजेपी
नागालैंड में सत्तारुढ़ नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीडीपी), भारतीय जनता पार्टी और नगा पीपुल्स फ्रंट (NPF) गठबंधन में भी शामिल है। इस पूर्व गठबंधन ने 2023 के विधानसभा चुनाव साथ लड़ा और विपक्षी पार्टियों को परास्त करने की रणनीति बनाई। भाजपा ने नागालैंड की 20 सीटों पर चुनाव लड़ा और 40 सीटों पर नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोगेसिव ने अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था।
यह भी पढ़ें- कांग्रेसवालों जितनी भी बढ़ाओ दाढ़ी लेकिन..रामदास अठावले की शायरी पर सदन में गूंजे सांसदों के ठहाके,देखें Video












Click it and Unblock the Notifications