कांग्रेसवालों जितनी भी बढ़ाओ दाढ़ी लेकिन..रामदास अठावले की शायरी पर सदन में गूंजे सांसदों के ठहाके,देखें Video
आरपीएआई (ए) के सांसद रामदास अठावले ने भाषण देते समय एक विपक्षी कांग्रेस पार्टी पर तंज करते हुए कविता सुनाई तो लोकसभा भवन में सांसदों के ठहाके गूंज उठे।

संसद सत्र के दौरान लगातार कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी पार्टियां अडानी मामले को लेकर लगातार केंद्र सरकार को घेरे हुए है। लोकसभा और राज्यसभा दोनों ही सत्र में विपक्ष तीखे प्रहार कर रहा है, जिस कारण सदन का माहौल संजीदा बना रहा। वहीं बुधवार को भाजपा संरकार की सहयोगी पार्टी आरपीएआई (ए) के सांसद रामदास अठावले ने भाषण देते समय एक विपक्षी कांग्रेस पार्टी पर तंज करते हुए कविता सुनाई तो लोकसभा भवन में सांसदों के ठहाके गूंज उठे।
राष्ट्रपति अभिभाषण के बाद धन्यवाद प्रस्ताव देते हुए अठावले ने शायरी सुनाकर कांग्रेस पर जमकर हमला किया। अठावले की शायरी से पहले सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा हमने भी खूब शायरी की है। जिसके बाद रामदास ने कहा "राष्ट्रपति जी का अभिभाषण मजबूत करेगा भारत नेशन, विरोध करना है कांग्रेस का फैशन, इसलिए मैं उनके विरोध में कर रहा हूं भाषण"।
जिनती बढ़ानी हो दाढ़ी बढ़ाओ, लेकिन मोदी जी की बहुत मजबूत है बॉडी
कांग्रेस पर तंज कसते हुए अठालवे ने शायरी सुनाई
कांग्रेस वालो जिनती बढ़ानी हो दाढ़ी बढ़ाओ, लेकिन मोदी जी की बहुत मजबूत है बॉडी। मोदी जी को मालूम है देश की नाड़ी, फिर कैसे चलेगी उनके सामने गाड़ी। मोदी जो आदमी है खाास, इसलिए उसके साथ है रामदास। मोदी जी को है विकास की आस, इसलिए राजनीति में वो हो गए है पास। उन्होंंने कहा मैं विपक्ष का आभार व्यक्त करता हूं वो हर दिन वेल में आ रहे थे। ये मोदी सरकार की विकास की है गंगा, काहे के लिए लेते हैं उनके साथ पंगा। दंगा छोड़कर आपने दस चर्चा में भाग लिया, इसलिए मैं कांग्रेस समेत विपक्ष का आभार व्यक्त करता हूं और आशा करता हूं कि आप हमेशा उधर विपक्ष में ही रहेंगे और हम लोग इधर रहेंगे।
अठावले की ये कविता सुनकर सदन में भाजपा और उनकी सहयोगी पार्टी के सांसद हंसने लगे वहीं कुछ विपक्षी नेता भी मुस्कुराते हुए नजर आए।
Ramdas Athawale and his shayaris 😂 pic.twitter.com/5ok4WkEnKR
— Hardik (@Humor_Silly) February 8, 2023












Click it and Unblock the Notifications