किसान परिवार में जन्में N Chandrasekaran किस जाति से हैं? कैसे बने TATA के पहले गैर-पारसी चेयरमैन?
N Chandrasekaran Caste: टाटा संस के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लंबे समय से टाटा ग्रुप की कमान संभाल रहे चंद्रशेखरन ने अब अपने भविष्य को लेकर बड़ा फैसला किया है। उन्होंने बोर्ड को बता दिया है कि मौजूदा कार्यकाल पूरा होने के बाद वह चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते। उनके इस फैसले ने टाटा ग्रुप के अगले नेतृत्व को लेकर चर्चा तेज कर दी है।
हालांकि, चंद्रशेखरन की पहचान सिर्फ एक बड़े कॉरपोरेट अधिकारी के तौर पर नहीं है। एक छोटे से कस्बे से निकलकर देश के सबसे बड़े कारोबारी समूहों में से एक तक पहुंचने की उनकी कहानी भी काफी दिलचस्प है। इसी वजह से उनके करियर के साथ-साथ उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि और जाति को लेकर भी लोग जानकारी तलाश रहे हैं।

किस जाति से आते हैं नटराजन चंद्रशेखरन (N Chandrasekaran Caste)
सोशल मीडिया और इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, नटराजन चंद्रशेखरन तमिल ब्राह्मण परिवार से आते हैं। उनका जन्म तमिलनाडु के नमक्कल जिले के मोहानूर में हुआ था। उनका परिवार खेती से जुड़ा हुआ था। उनके पिता का नाम श्रीनिवासन नटराजन बताया जाता है। आज चंद्रशेखरन देश के बड़े कॉरपोरेट चेहरों में गिने जाते हैं, लेकिन उनकी शुरुआती जिंदगी एक साधारण पारिवारिक माहौल में बीती। यहीं से उन्होंने पढ़ाई शुरू की और आगे चलकर टेक्नोलॉजी की दुनिया में अपना करियर बनाया।
1987 में शुरू हुआ टाटा से रिश्ता
चंद्रशेखरन ने 1987 में टाटा ग्रुप के साथ अपना करियर शुरू किया। वह TCS से जुड़े और धीरे-धीरे कंपनी में बड़ी जिम्मेदारियां संभालते गए। साल 2009 में उन्हें TCS का CEO बनाया गया। इसके बाद 2017 में उन्होंने टाटा संस के चेयरमैन का पद संभाला। वह टाटा ग्रुप की इस प्रमुख कंपनी की कमान संभालने वाले पहले गैर-पारसी प्रोफेशनल एग्जीक्यूटिव बने।
चंद्रशेखरन के नेतृत्व में टाटा ग्रुप ने कई नए क्षेत्रों में तेजी से विस्तार किया। ग्रुप ने एविएशन, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, बैटरी, डिजिटल बिजनेस और इलेक्ट्रिक व्हीकल जैसे क्षेत्रों में निवेश बढ़ाया। इसी दौरान टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया को खरीदकर एयरलाइन कारोबार में वापसी की। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, FY20 से FY26 के बीच टाटा ग्रुप का कुल रेवेन्यू 7.89 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 16.24 लाख करोड़ रुपये हो गया। इसी अवधि में लिस्टेड टाटा कंपनियों का कुल मार्केट कैप भी 9.31 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 24.39 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया।
बड़े विस्तार के साथ बढ़ीं चुनौतियां
टाटा ग्रुप के कारोबार के विस्तार के साथ नए बिजनेस में बड़ी रकम लगाने की जरूरत भी बढ़ी। यही बात बाद में टाटा ट्रस्ट्स और टाटा संस के बीच मतभेद का एक मुद्दा बनी। नए कारोबारों के प्रदर्शन, भविष्य की निवेश योजनाओं, ग्रुप की रणनीति, टाटा संस के अनलिस्टेड रहने और शापूरजी पलोनजी ग्रुप से जुड़े मामले को लेकर भी दोनों पक्षों के बीच मतभेद सामने आए।
क्यों छोड़ रहे हैं टाटा संस चेयरमैन का पद?
चंद्रशेखरन ने बोर्ड को बताया है कि वह अपना मौजूदा कार्यकाल पूरा करेंगे, लेकिन इसके बाद दोबारा चेयरमैन बनने के लिए अपना नाम नहीं देंगे। उनका मौजूदा कार्यकाल 20 फरवरी 2027 को खत्म होगा। यह फैसला ऐसे समय आया है जब उनकी दोबारा नियुक्ति को लेकर टाटा संस और टाटा ट्रस्ट्स के बीच कई महीनों से सहमति नहीं बन पा रही थी। टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा ने उनके कार्यकाल को आगे बढ़ाने को लेकर आपत्ति जताई थी। चंद्रशेखरन ने अपने बयान में यह भी कहा कि टाटा संस एक बड़ा संस्थान है और कई अहम प्रोजेक्ट इस समय महत्वपूर्ण दौर में हैं। ऐसे में फरवरी 2027 से आगे कंपनी का नेतृत्व कौन करेगा, इसकी जानकारी पहले से साफ होना जरूरी है।


Click it and Unblock the Notifications
