Myanmar Earthquake: भारतीय सेना 'ऑपरेशन ब्रह्मा' में शामिल, म्यांमार में भूकंप के 2 दिन बाद अब क्या हैं हालात?
Myanmar Earthquake: म्यांमार में आए विनाशकारी 7.7 तीव्रता वाले भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,644 हो गई है। वहीं घायलों की संख्या 3400 से ज्यादा है। 139 लोग अभी भी लापता हैं। ढही इमारतों के मलबे से और शव निकाले जाने के कारण यह संख्या और बढ़ सकती है। म्यांमार में भूकंप आए दो दिन हो गए हैं, लेकिन अभी वहां हालात बहुत ही खराब हैं।
म्यांमार में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के मद्देनजर, तख्तापलट विरोधी लड़ाकों ने दो सप्ताह के आंशिक युद्धविराम की घोषणा की है। जबकि सेना का बचाव अभियान अभी भी जारी है। म्यांमार के बड़े हिस्से में इमरजेंसी का ऐलान किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने म्यांमार में आए भूकंप के बाद म्यांमार के वरिष्ठ जनरल और सैन्य शासक मिन आंग ह्लाइंग से बात की। उसके बाद पीएम मोदी ने भारत की ओर से म्यांमार की मदद के लिए शुरू किए गए ऑपरेशन ब्रह्मा की जानकारी दी।

म्यांमार में आए भूकंप के बाद भारत ने शुरू किया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', अब सेना भी हुई इसमें शामिल
- म्यांमार में आए भूकंप के बाद भारत 'ऑपरेशन ब्रह्मा' के तहत वहां मदद भेज रहा है। ऑपरेशन ब्रह्मा नाम क्यों रखा गया? इसपर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, भारत ने भूकंप से प्रभावित म्यांमार के लोगों की मदद के लिए सबसे पहले कदम उठाया है। ब्रह्मा सृष्टि के रचयिता हैं, ऐसे में जब हम म्यांमार सरकार और वहां के लोगों को तबाही के बाद उनके देश के पुनर्निर्माण में मदद का हाथ बढ़ा रहे हैं तो इस अभियान का नाम भी खास होना चाहिए।
- भारतीय सेना ने कहा कि ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत 50 (आई) पैरा ब्रिगेड की एक विशेष बचाव टीम को म्यांमार में तैनात किया गया है। 'ऑपरेशन ब्रह्मा' के तहत अन्य आवश्यक सामग्रियों के अलावा दवाइयां और खाने के लिए तैयार भोजन जैसी आवश्यक वस्तुएं भी भेजी जा रही हैं।
- सेना ने कहा कि शनिवार को रात 11.30 बजे (म्यांमार समयानुसार) ने पी ताव अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर चिकित्सा और संचार इकाइयों सहित 118 कर्मी उतरे हैं।
- सेना ने एक बयान में कहा, "मौजूदा बेस से 160 मील उत्तर में स्थित मांडले को ऑपरेशन के प्राथमिक क्षेत्र के रूप में पहचाना गया है। टीम 1100 बजे मांडले की ओर बढ़ना शुरू कर देगी। हालांकि हवाई तैनाती का एक प्रमुख तरीका है, लेकिन मांडले में कम से कम समय में ऑपरेशन थियेटर (ओटी) स्थापित करने के लिए समानांतर सड़क आधारित प्रेरण की भी संभावना तलाशी जा रही है।"
- भारतीय वायु सेना के सी-130 विमान से कंबल, तिरपाल, स्वच्छता किट, स्लीपिंग बैग, सोलर लैंप, फूड पैकेट और किचन सेट म्यांमार भेजा गया है। 118 सदस्यों वाली इंडियन आर्मी फील्ड हॉस्पिटल यूनिट आगरा से मांडले गई है। इस टीम में म्यांमार के लोगों को फर्स्ट एड और आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं देने में मदद कर रही है।
- वहीं भारतीय नेवी के जहाज आईएनएस सतपुरा और आईएनएस सावित्री के जरिए भी 40 टन मानवीय सहायता भेजी गई है। भारतीय सेना के पहले राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की 80 सदस्यों की टीम भी म्यांमार पहुंची थी।
- विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने 29 मार्च घोषणा की कि राहत सामग्री लेकर दो भारतीय नौसैनिक जहाज म्यांमार के लिए रवाना हो गए हैं और दो और जहाज भी उनके पीछे चलेंगे। 10 टन राहत सामग्री लेकर पहला जहाज शनिवार की सुबह रवाना हुआ, जबकि दूसरा जहाज दोपहर बाद रवाना हुआ। इनके 31 मार्च तक यांगून पहुंचने की उम्मीद है।
- अंडमान और निकोबार कमान के तहत श्री विजयापुरम में तैनात अतिरिक्त दो जहाज आने वाले दिनों में भारत के सहायता प्रयासों को मजबूत करने के लिए रवाना होंगे।
-
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
LPG Oil Crisis: हॉर्मुज में तैर रहे हैं 3.2 लाख टन गैस, भारत पहुंचा तो कितने सिलेंडर भरे जा सकते हैं












Click it and Unblock the Notifications