My Voice: राहुल बाबा रहने दो 'तुमसे ना हो पाएगा'

नयी दिल्ली। जब से राहुल गांधी छुट्टियों से वापस आए हैं उनके हाव-भाव बदले नजर आने लगे हैं। वो गंभीर बातें करने लगे हैं और हमलावर हो गये हैं। उनकी इन सब गतिविधियों को देखते हुए लोगों को लगने लगा था कि राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री हो सकते हैं। लेकिन आज संसद में जो कुछ हुआ उसे देखने के बाद राहुल गांधी को पीएम बनाने का भ्रम दरवाजे से भाग निकलेगा। जी हां आज एक बार फिर राहुल गांधी संसद में सोते हुए पाये गये।

Rahul Gandhi can only sleep in parliament
राहुल गांधी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इस तस्वीर को देखने के बाद प्रतिभा यादव ने तुरंत अपनी प्रतिक्रिया दी। My Voice कॉलम के लिए अपनी बात रखते हुए प्रतिभा ने कहा कि इस तरह की तस्वीरें राहुल गांधी की लीडरशिप क्वालिटी पर सवालिया निशान खड़ा कर रही हैं। आपको बता दें कि प्रतिभा एमए की स्टूडेंट हैं और दिल्ली में रहती हैं। वो सोशल मीडिया पर खासा सक्रिय रहती हैं और किसी भी मुद्दे पर अपनी राय बेबाकी से रखती हैं।

हालांकि प्रतिभा को राजनीतिक मामलों में खासा रूचि नहीं है लेकिन फिर भी उन्होंने राहुल गांधी की इस तस्वीर को देखते हुए कहा कि 'रहने दो तुमसे ना हो पाएगा'। आपको बताते चलें कि संसद में जब विपक्ष सुषमा स्वराज और बीजेपी पर आरोप लगाने में व्यस्त थी, तब राहुल गांधी आराम फरमा रहे थे। तस्वीर में साफतौर पर देखा जा सकता है कि जब मल्लिकार्जुन खडग़े संसद में अपनी बात कह रहे थे, उस समय उनके साथ वाली कुर्सी पर बैठे कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी सो रहे थे।

प्रतिभा ने कहा कि जिस तरह से आज संसद में हंगामा हुआ और दोनों पार्टियों में बहस हुई, उसके बाद राहुल की ये तस्वीर हैरान करने वाली है कि इतने गंभीर मुद्दों पर चर्चा के दौरान किसी पार्टी का बड़ा नेता सो कैसे सकता है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी राहुल गांधी को संसद में झपकी लेते हुए देखा जा चुका है, जिस पर काफी बवाल हुआ था।

Disclaimer: माई व्यॉयस में प्रकाशि‍त ये विचार वनइंडिया के नहीं, बल्क‍ि हमारे पाठक के हैं। यदि आप अपनी बात रखना चाहते हैं तो वनइंडिया को लिख भेजें [email protected] पर। सब्जेक्ट लाइन में My Voice जरूर लिखें। यदि आपको हिंदी टाइपिंग नहीं आती है तो अपना मोबाईल नंबर ई-मेल करें, हम आपको कॉल करके आपके विचार लेकर प्रकाशित करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+