ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने फिर चौंकाया, कहा-मेरा पति रितेश तो ट्रंप की कंपनी में काम करता है

नई दिल्ली। एक बार फिर से ड्रामा क्वीन से विख्यात राखी सावंत सुर्खियों में हैं, वजह इस बार उनकी शादी है, जिसके बारे में उन्होंने अचानक से खुलासा करके सबको चौंका दिया है, शादी और प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच अब राखी की एक और बात ने लोगों को अचरज में डाल दिया है, टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए राखी ने कहा कि मेरे हसबैंड डोनाल्ड ट्रंप की कंपनी में काम करते हैं लेकिन वो अभी अपने पति संग यूके में शिफ्ट नहीं होने वाली हैं क्योंकि उनके पति रितेश की ख्वाहिश है कि मैं इंडस्ट्री और अपना काम ना छोड़ूं, वो मेरे लिए किसी परमेश्वर से कम नहीं है।

'मेरा पति ट्रंप की कंपनी में करता है काम'

'मेरा पति ट्रंप की कंपनी में करता है काम'

इससे पहले स्पॉटबॉय से बात करते हुए राखी ने कहा था कि मैं अपने पति से बेहद प्यार करती हूं। मैंने अपने फैन से बात की है, वो फैन जो मुझसे सच्चा प्यार करता है, मेरा वीजा आते ही मैं भी उनके पास चली जाऊंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं इसके बाद भी भारत में काम करना जारी रखूंगी। मैं हमेशा से टीवी शो प्रोड्यूस करना चाहती थी और मुझे लगता है कि मेरा सपना अब पूरा होने जा रहा है।

डेढ़ साल से रिलेशनशिप में थीं राखी

डेढ़ साल से रिलेशनशिप में थीं राखी

राखी का कहना है कि उनके पति उनके बरसों पुराने फैन हैं जिसने पहली बार उन्हें प्रभु चावला के साथ इंटरव्यू में देखा था। राखी ने बताया कि उन्होंने मुझे व्हाट्सएप किया और फिर हमारी बातें शुरू हो गईं। समय के साथ हम अच्छे दोस्त बन गए, ये सब कुछ लगभग डेढ़ साल पहले हुआ था।

साल 2020 में चाहती हैं मां बनना राखी

साल 2020 में चाहती हैं मां बनना राखी

साथ ही राखी ने कहा कि वो साल 2020 में फैमिली प्लानिंग के बारे में भी सोच चुकी हैं। राखी ने बताया कि वे काम के लिए अमेरिका से भारत आती जाती रहेंगी।

JW Marriott होटल में गुपचुप रचाई शादी

ऐसे खबरें थीं कि राखी सावंत ने मुंबई के JW Marriott होटल के कमरे में रविवार 28 जुलाई की दोपहर शादी की है, इस सीक्रेट वेडिंग में कपल के परिवार वालों के अलावा 4-5 मेहमान शामिल हुए थे, हालांकि राखी सावंत ने शादी की खबरों पर ये कहते हुए लगाम लगा दी थी कि उन्होंने शादी की ही नहीं है बल्कि ये एक ब्राइडल फोटोशूट था, जिसके लिए उन्होंने दुल्हन वाला लुक लिया थालेकिन इतना सब होने के बाद राखी ने अपनी शादी को सच बताया।

दो बार पहले भी आई है शादी की खबर

दो बार पहले भी आई है शादी की खबर

फिलहाल इससे पहले भी राखी सावंत की दो बार शादी की खबर आ चुकी है, 2009 में राखी सावंत ने नेशनल टीवी पर अपने स्वयंवर का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने एलेश परुजनवाला को चुना। शो के कुछ महीनों बाद राखी ने एलेश के साथ अपनी सगाई तोड़ दी और यहां तक कि यह भी स्वीकार कि उन्होंने पैसे के लिए उससे सगाई की थी, लेकिन उन्हें पता चला कि उसके पास कुछ भी नहीं है। वहीं पिछले साल एक्ट्रेस ने दीपक कलाल के साथ शादी करने की बात कही थी, लेकिन वो भी खबर वक्त के साथ हवा हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+